Breaking
सिडनी: चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान पादरी पर जानलेवा हमला, चेहरे पर चाकू से कई वार CCTV में दिखे मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले संदिग्ध भारत में इस साल भी जमकर होगी बारिश, मॉनसून पर दिखेगा ला नीनो का असर...IMD ने कही यह बात सत्ता में फिर आने पर भाजपा समान नागरिक संहिता लागू करेगी: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही महिला को बॉस ने काम पर बुलाया, भड़के लोग, जानें पूरा मामला यूपी की सियासत में क्या खत्म हो गया बाहुबलियों का दौर? 2024 के चुनावी पिच पर नहीं आ रहे नजर असम: एक परिवार ऐसा भी, 1200 सदस्य, करीब 350 लोग करेंगे मतदान रायबरेली-अमेठी में गांधी परिवार को रियायत नहीं देगी बसपा, कांग्रेस के लिए क्या होगी चुनौती 200 लोगों को हैंडल कर नहीं सकते तो रामनवमी शोभा यात्रा पर ममता सरकार को कोर्ट की फटकार शाही ईदगाह मस्जिद विवाद: SC ने कमिश्नर सर्वे पर अंतरिम रोक आगे बढ़ाई

J&K: राजौरी-पुंछ बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, रूक-रूककर हो रही गोलीबारी

Whats App

जम्मू-कश्मीर में राजौरी-पुंछ सीमा पर मेंढर के भाटी धुरियां के जंगलों में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह के बीच गोलीबारी फिर से शुरू हो गई है। इस इलाके में मुठभेड़ का आज लगातार 15वां दिन है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने तलाश अभियान चला रहे सुरक्षा दल पर गोलीबारी की और इस पर सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। सूत्रों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी हो रही है।

रविवार को इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मियों सहित सेना के एक जवान के घायल हो जाने के साथ ही एक आतंकवादी को हिरासत में लिया गया था। उसे मुठभेड़ वाली जगह पर अपने साथियों के ठिकानों की पहचान कराने के लिए ले जाया गया था, हालांकि वह भी हुई आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में मारा गया था। बता दें कि आतंकवादी समूह ठिकाने बदल-बदलकर सुरक्षा बलों पर निशाना साध रहे हैं।

पुलिस ने कहा लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकवादी जिया मुस्तफा को जारी अभियान के दौरान आतंकवादियों के ठिकानों की पहचान कराने के लिए भाटा धुरियां में ले जाया गया था। मुठभेड़ में जिया मुस्तफा घायल हो गसी था और फिर बाद में उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया। गौरतलब है कि गत 11 अक्तूबर से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है, जिसमें अब तक दो जूनियर कमीशन अधिकारियों समेत नौ जवान शहीद हो चुके हैं।

सिडनी: चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान पादरी पर जानलेवा हमला, चेहरे पर चाकू से कई वार     |     CCTV में दिखे मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले संदिग्ध     |     भारत में इस साल भी जमकर होगी बारिश, मॉनसून पर दिखेगा ला नीनो का असर…IMD ने कही यह बात     |     सत्ता में फिर आने पर भाजपा समान नागरिक संहिता लागू करेगी: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल     |     स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही महिला को बॉस ने काम पर बुलाया, भड़के लोग, जानें पूरा मामला     |     यूपी की सियासत में क्या खत्म हो गया बाहुबलियों का दौर? 2024 के चुनावी पिच पर नहीं आ रहे नजर     |     असम: एक परिवार ऐसा भी, 1200 सदस्य, करीब 350 लोग करेंगे मतदान     |     रायबरेली-अमेठी में गांधी परिवार को रियायत नहीं देगी बसपा, कांग्रेस के लिए क्या होगी चुनौती     |     200 लोगों को हैंडल कर नहीं सकते तो रामनवमी शोभा यात्रा पर ममता सरकार को कोर्ट की फटकार     |     शाही ईदगाह मस्जिद विवाद: SC ने कमिश्नर सर्वे पर अंतरिम रोक आगे बढ़ाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374