New Year
Breaking
अमित शाह शाह के दौरे से बदला छिंदवाड़ा का सियासी रंग, नकुल नाथ हुए भगवामय कंगाल पाकिस्तान में नया संकट, पायलट देश छोड़कर भाग रहे  400 साल बाद सिंधी समाज ने छोड़ा गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ मुख्यमंत्री बघेल ने ‘कका जिन्दा हे‘ छत्तीसगढ़ी गीत आडियो का किया विमोचन नवरात्र में माता वैष्‍णो देवी के दर पहुंचे 3 लाख से जयादा श्रद्धालु महाराज चार्ल्स तृतीय जर्मन संसद को संबोधित करने वाले पहले राष्ट्र प्रमुख  भाजपा की 10 प्रतिशत वोट बैंक पर नजर, नीतीश कुमार के वोट बैंक में लगा रही सेंध गोवा में डच महिला से रिसॉर्ट में छेड़छाड़, विरोध करने पर घोंपा चाकू घातक साबित होगी ये टीम पिछले सीजन से भी ज्यादा पीसीसी चीफ से चिकित्सकों की वार्ता समाप्त, डॉक्टर्स बोले आंदोलन जारी रहेगा

छत्तीसगढ़ के कानन पेंडारी जू  में मादा बाघिन ‘रजनी’ की मौत, ATR में 8 महीने पहले घायल हालत में मिली थी बाघिन

Whats App

छतीसगढ़ के कानन पेंडारी मिनी जू में एक उम्र दराज जख्मी बाघिन की मौत हो गई। बुधवार की रात मादा बाघ की मौत की खबर कानन से बाहर आई। उसे आठ माह पहले अचानकमार टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू कर कानन पेंडारी लाया गया था। तब से उसका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा था। कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में इससे पहले 12 फरवरी को गर्भवती मादा हिप्पो और चार दिन पहले भालू की मौत हो गई थी।

8 जून 2021 को अचानकमार टाइगर रिजर्व के बरमान नाला के पास से मादा बाधिन को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर कानन पेंडारी जू लाया गया था। बाघिन बहुत गंभीर थी। रेस्क्यू के बाद बाघिन की जांच की गई, तब पता चला कि बाघिन खड़ा नहीं हो पा रही थी और बहुत कमजोर थी। मादा बाधिन के बाये कंधे के पास और पूंछ के ऊपरी भाग में बड़ा घाव पाया गया था। मादा बाघिन के शरीर में मिले घाव की वजह आपसी लड़ाई को बताया गया था। मादा बाघिन की उम्र लगभग 13 वर्ष है। एक बाघ की जंगल में औसत आयु 12-14 वर्ष होती है। मादा बाघिन का जन्म 2009 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुआ था और उसने वर्ष 2013 व 2015 में 2 और 3 शावकों को जन्म दिया था। एक दिन पहले बिलासपुर दौरे पर आए वन मंत्री मोहम्मद अकबर से मीडिया द्वारा वन्य जीवों की लगातार हो रही मौत पर सवाल उठाने पर मंत्रीजी उखड़ गए थे।

अमित शाह शाह के दौरे से बदला छिंदवाड़ा का सियासी रंग, नकुल नाथ हुए भगवामय     |     कंगाल पाकिस्तान में नया संकट, पायलट देश छोड़कर भाग रहे      |     400 साल बाद सिंधी समाज ने छोड़ा गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ     |     मुख्यमंत्री बघेल ने ‘कका जिन्दा हे‘ छत्तीसगढ़ी गीत आडियो का किया विमोचन     |     नवरात्र में माता वैष्‍णो देवी के दर पहुंचे 3 लाख से जयादा श्रद्धालु     |     महाराज चार्ल्स तृतीय जर्मन संसद को संबोधित करने वाले पहले राष्ट्र प्रमुख      |     भाजपा की 10 प्रतिशत वोट बैंक पर नजर, नीतीश कुमार के वोट बैंक में लगा रही सेंध     |     गोवा में डच महिला से रिसॉर्ट में छेड़छाड़, विरोध करने पर घोंपा चाकू     |     घातक साबित होगी ये टीम पिछले सीजन से भी ज्यादा     |     पीसीसी चीफ से चिकित्सकों की वार्ता समाप्त, डॉक्टर्स बोले आंदोलन जारी रहेगा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374