ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने गया था शूटर… कमरे में घुसे बदमाश और गोलियों से भूना डाला संविधान देश की एकता का आधार, भारत संकटों में भी एकजुट रहा… प्रयागराज में बोले CJI बीआर गवई भारत-पाकिस्तान के बीच पुल की जगह कुश्ती का अखाड़ा बना कश्मीर : मुफ्ती ‘छावा’ के बाद ‘देवी अहिल्याबाई’ मूवी से दिखेगा मराठों का शौर्य… CM फडणवीस का बड़ा ऐलान AAP के लोग कर रहे बीजेपी के काम की तारीफ… केजरीवाल पर मंत्री सिरसा का हमला जहां 3 मंत्री कर रहे थे कार्यक्रम, उसी होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी… जांच में छूटे पसीने इट्स हैपन ओनली इन बिहार! आधी रात को बीच सड़क पर IPS अधिकारी को भूले ड्राइवर और बॉडीगार्ड… जानें क्या... सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर पर बनाया था विवादित वीडियो हेट स्पीच मामले में मिली सजा, अब क्या अब्बास अंसारी की जाएगी विधायकी भी? क्या है कानून क्या कोरोना फिर बनेगा बड़ा खतरा? भारत में एक्टिव मामले 3300 के पार, 8 राज्यों में 100 से अधिक केस
मनोरंजन

Dabangg 3 Box Office Collection Day 9: ‘गुड न्यूज़’ से मिल रही टक्कर, सलमान ख़ान की फ़िल्म के लिए 150 करोड़ छूना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली। सलमान ख़ान, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर स्टारर फ़िल्म ‘दबंग 3’ को अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘गुड न्यूज़’ से जोरदार टक्कर मिल रही है। इस टक्कर की वजह से ‘दबंग 3’  बॉक्स ऑफ़िस की पटरी से उतर गई है। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर शुक्रवार को 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, शनिवार को करीब 4.5 करोड़ के कलेक्शन का अनुमान है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं।  इन आंकड़ो के हिसाब से पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते के कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

दबंग फैंचाइजी की तीसरी किस्त 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरी। फ़िल्म को काफी शानदार शुरुआत मिली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ़ हो रहे प्रदर्शन के बीच फ़िल्म ने पहले वीकेंड में करीब 80 करोड़ का बिज़नेस कर लिया। वहीं, पहले हफ्ते में फ़िल्म 125.55 का कलेक्शन कर लिया। इसके बाद शुक्रवार को अक्षय कुमार, करीना कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर ‘गुड न्यूज़’ रिलीज़ हुई। यहीं से दबंग 3 के कलेक्शन की रफ्त़ार थम गई।

गुरुवार को 7 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फ़िल्म शुक्रवार को तीन करोड़ से नीचे ही सिमट गई। वहीं, अब शनिवार को भी ज्यादा कलेक्शन की उम्मीद नहीं है। ‘गुड न्यूज़’ के लिए फिलहाल समय काफी सही चल रहा है। फ़िल्म ने दो दिनों में 39.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब दबंग 3 के सामने 150 करोड़ का आंकड़ा छूने का टारगेट है। लेकिन यह काफी मुश्किल लग रहा है कि फ़िल्म इस लक्ष्य को हासिल कर पाएगी।

आने वाला हफ्ता और भी मुश्किल होने वाला है। 3 जनवरी को दो फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर उतर जाएगी। इसके अलावा 10 जनवरी को ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ और ‘छपाक’ भी रिलीज़ हो जाएगी। ऐसे में दबंग के लिए बॉक्स ऑफ़िस पर टिकना मुश्किल हो जाएगा। अब देखने की बात होगी, क्या सलमान ख़ान की फ़िल्म 150 करोड़ का आंकड़ा छू पाती है या नहीं? हालांकि, इस साल आई सलमान की फ़िल्म भारत ने बॉक्स ऑफ़िस पर काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इस मामले में दबंग काफी पीछे नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button