New Year
Breaking
पटना।एलिट संस्थान की प्रतियोगिता किसी संस्थान से नहीं, उन हजारों बच्चों से है. पूरी खबर के लिए लिंक ... गोपलगंज।बाइक लूट कांड के आरोपी को भोरे पुलिस ने कटेया से किया गिरफ्तार। गोपलगंज। पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा गया हथियार के साथ विशाल सिंह गैंग का शार्प शूटर सहनी , RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट, कार का शीशा तोड़कर बदमाश उड़ा ले गए कीमती सा...

बीजेपी विधायकों के हंगामे के साथ शुरू हुआ झारखंड विधानसभा का सत्र

Whats App

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही बीजेपी विधायकों के धरना प्रदर्शन के साथ शुरू हुई। विधानसभा के गेट पर विपक्ष के कई विधायकों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। विधानसभा की कार्यवाही आरंभ होते ही बीजेपी के विधायक सीट से उठ खड़े हुए। आसन के समक्ष बीजेपी विधायक पहुंच गए। भीड़ की हिंसा विधेयक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हजारीबाग जिले के बरही के रुपेश पांडे हत्याकांड, सिमडेगा के संजू प्रधान हत्याकांड के आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग करने लगे। झारखंड सरकार तीन मार्च को विधानसभा में अगले वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी। इससे पूर्व यानी आज बुधवार को आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करने जा रही है। बुधवार को विधानसभा के सत्र में प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2021-2022 के तीसरे अनुपूरक बजट पर सामान्य वाद-विवाद और इससे संबंधित विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री डा रामेश्वर उरांव पेश करेंगे सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे।

इस बार झारखंड बजट पर हर किसी की निगाह टिकी हुई है। हेमंत सोरेन सरकार ने कई घोषणाएं कर रखी है, लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि बजट में किस योजना के लिए कितनी राशि का प्रविधान सरकार करने वाली है। किस विभाग को कितनी राशि आवंटित होने वाली है। सरकार क्या क्या तोहफे दे सकती है। बजट पेश करने से पहले सदन में सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करती है। इसमें आने वाले बजट की झलक भी नजर आती है। इससे पता चलता है कि सरकार बजट में क्या क्या करने वाली है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति कैसी है। किन योजनाओं पर सरकार अगले वर्ष विशेष रूप से काम करने वाली है। जानकारी के मुताबिक झारखंड के वित्त मंत्री डा रामेश्वर उरांव आज सदन में आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट और बजट पेश करेंगे। इसबार सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि का अनुमान है। यही नहीं सरकार को बेहतर विकास दर की उम्मीद है।

पटना।एलिट संस्थान की प्रतियोगिता किसी संस्थान से नहीं, उन हजारों बच्चों से है. पूरी खबर के लिए लिंक को क्लिक करें..     |     गोपलगंज।बाइक लूट कांड के आरोपी को भोरे पुलिस ने कटेया से किया गिरफ्तार।     |     गोपलगंज। पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा गया हथियार के साथ विशाल सिंह गैंग का शार्प शूटर सहनी ,     |     RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम     |     कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई     |     मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन     |     नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट     |     निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल     |     ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज     |     दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट, कार का शीशा तोड़कर बदमाश उड़ा ले गए कीमती सामान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374