New Year
Breaking
कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक य... पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका

#तारापुरकेबहानेनिशानेपर_तीर

Whats App

तारापुर उपचुनाव के प्रचार में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व बिहार सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह की यह तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जानकार बता रहे हैं कि मंत्री सुमित कुमार सिंह की पत्नी सपना सिंह को बिहार विधान परिषद के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा चुने जाने वाले सीट से उम्मीदवारी को लेकर इशारों इशारों में चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री सुमित कुमार सिंह के द्वारा तारापुर में किए जा रहे कैंपेन से बेहद खुश हैं। सर्व विदित हो कि सुमित कुमार सिंह बिहार के इकलौते निर्दलीय विधायक हैं जो तारापुर से सटे जमुई जिले के चकाई से चुनाव जीत कर आए हैं अंतिम समय में जदयू ने उनका टिकट काट दिया था बावजूद इसके पूरे चुनाव प्रचार में उन्होंने कभी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला नहीं बोला था निर्दलीय चुनाव जीत कर आए तो बिहार के विकास के सवाल पर अपने क्षेत्र में जन पंचायत लगाकर नीतीश सरकार को समर्थन देने का फैसला लिया सुमित कुमार सिंह के जदयू में धमाकेदार एंट्री हुई पर निर्दलीय विधायक होने के कारण वे पार्टी में शामिल नहीं हो सकते। पर पार्टी की गतिविधियों के साथ ही साथ एक बड़ी जिम्मेवारी अंग प्रदेश में उनके कंधे पर है उनकी पत्नी सपना सिंह का बिहार विधान परिषद का चुनाव लड़ना फाइनल है क्षेत्र में चर्चा यह भी है कि अगर एनडीए सपना सिंह को उम्मीदवार नहीं बनाएगा तो भी सपना सिंह निर्दलीय ही ताल ठोकेंगि मंत्री सुमित कुमार सिंह तारापुर उपचुनाव के बहाने इन दिनों अपने क्षेत्र में है उनके घर प्रतिदिन नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि उनसे मिलने आ रहे हैं तथा सपना सिंह के प्रति अपना समर्थन भी जता रहे हैं सुमित कुमार सिंह बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के पुत्र हैं इनके बड़े भाई अजय प्रताप जमुई से विधायक रह चुके हैं परिवार की लंबी राजनीतिक विरासत रही है। सुमित कुमार सिंह की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण उनका सहज और सर्व सुलभ होना है आम आदमी से सीधे कनेक्ट रहते हैं। तारापुर के चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुमित कुमार सिंह के बीच क्या बात हुई होगी यह तो यह दोनों ही जाने पर तस्वीरें कभी झूठ नहीं बोलती और इन तस्वीरों के बहाने ही सियासत अपने उफान पर है
© अनूप नारायण सिंह

कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी     |     नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश     |     वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव     |     जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले     |     देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी     |     हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं     |     भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक यूनिट     |     पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत     |     विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा     |     गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374