Breaking
MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट... मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल.. कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, युवा नेता पवन कुमार यादव भाजपा में हुए शामिल विदिशा में एफएसटी और एसएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान व्यापारियों के पास मिले सोने - चांदी के जेवर स... भिंड में महंगे दाम पर स्कूल बुक बेचने वाले पुस्तक भंडार को किया गया सील..

बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: मोतिहारी में बेटे को हराकर मुखिया बने पिता, नालंदा में मतगणना केंद्र के बाहर लाठीचार्ज

Whats App

पटना। बिहार में ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरियों के पांचवें चरण की मतगणना में कई जगह सिटिंग मुखिया सहित अनेक निवर्तमान जनप्रतिनिधि हार गए हैं। उधर, नालंदा के बिहारशरीफ स्थित मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मोतिहारी के पताही में एक पिता ने मुखिया चुनाव में अपने बेटे को हराया। राज्‍य के 38 जिलों के 58 प्रखंडों व 845 पंचायतों के लिए मतगणना जारी है। रविवार को पांचवे चरण में जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच व पंच के आधा दर्जन पदाें के लिए मतदान के बाद अब दो दिन मतगणना होगी। मतगणना की पल-पल की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ।

Bihar Panchayat Mukhiya Chunav Result LIVE UPDATE

10:49 AM- मोतिहारी के पताही की सरैया गोपाल पंचायत से सुरेश प्रसाद सिंह मुखिया बने। उन्‍होंने अपने पुत्र हरित आकाश उर्फ अंशु सिंह को हराया। उधर, बगहा की संतपुर सहरिया पंचायत से मुखिया पद पर रमेश महतो जीते। शिवहर के डुमरी कटसरी प्रखंड की श्यामपुर पंचायत से प्रकाश कुमार गोलू मुखिया का चुनाव जीते।

Whats App

10:43 AM- दरभंगा के बहादुरपुर में हुए पंचायत चुनाव के आने लगे नतीजे। नये नहरों पर लोगों का दिख रहा भरोसा। शुरुआती रुझानों में नए चेहरे बढ़त बनाते दिख रहे हैं। मधुबनी के बासोपट्टी, लदनियां एवं कलुआही की मतगणना के परिणाम आने लगे हैं। बासोपट्टी की खौना पंचायत से हरि नारायण सहनी ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। बासोपट्टी की ही महिनाथपुर पंचायत से भोला साह और छतौनी पंचायत से किशोर साह मुखिया पद पर निर्वाचित घोषित हुए हैं। लदनियां की पदमा पंचायत से मुखिया पद पर सुजीत कुमार पासवान ने जीत दर्ज की है।

10:37 AM- नालंदा के बिहारशरीफ के नालंदा कालेज में बने मतगणना केंद्र के बाहर जमा भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। इस केंद्र पर बेन और एकंगरसराय पंचायत चुनाव की मतगणना कराई जा रही है। मुख्य द्वार पर चेकिंग के बाद प्रत्याशियों व उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को प्रवेश दिया जा रहा था। इतने में सुरक्षा घेरे को तोड़कर कई प्रत्याशी और उनके काउंटिंग एजेंट बिना जांच के केंद्र के भीतर जबरन प्रवेश कर गए। फिर, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

10:30 AM- मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड की तीन पंचायतों के परिणाम आए, दो निवर्तमान मुखिया हारे। प्रखंड की खरौनाडीह, सुमेरा एवं लदौरा पंचायत की मतगणना के परिणाम आ गए हैं। खरौनाडीह में निवर्तमान मुखिया एवं दोनों पंचायत समिति सदस्यों को जनता ने नकार दिया है। यहां तीन पदों पर नए चेहरों को जीत मिली है। सुमेरा में भी निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य चुनाव हार गईं हैंं। लदौरा में भी निवर्तमान मुखिया चुनाव हार गए हैं। खरौनाडीह पंचायत में निवर्तमान मुखिया प्रियंका कुमार चुनाव हार गईं। उन्हें सुनीता देवी ने पराजित किया। निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य रीता देवी और अमरेंद्र चौधरी भी पराजित हो गए। उन्हें क्रमश: आशा देवी एवं सुमित कुमार ने शिकस्त दी। सुमेरा में गुड़िया कुमारी ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने आलिया प्रवीण को हराया। निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य को हराकर रंजना देवी ने जीत दर्ज की

10:20 AM- जमुई जिला से मुखिया पद के विजेता (अपडेट):  

प्रखंड- लक्ष्मीपुर

गौरा: संतोषी देवी

मड़ैया पंचायत: शांति देवी

मटिया पंचायत: महामनी देवी

गौरा पंचायत: संतोषी देवी

चिनवेरिया पंचायत: अश्वनी कुमार

इसके अलावा पंचायत समिति में गौरा भाग 2 से जनार्दन यादव ने कड़े मुकाबले में जीत का हैट्रिक लगाया है। उन्होंने तीसरी बार मंजू देवी को लगभग 100 मतों से पराजित किया।

10:13 AM- भोजपुर में चुनाव कर्मियों ने किया हंगामा

भोजुपर के बिहिया में बीडीओ के रवैये से नाराज चुनाव कर्मचारियों ने मतगणना कार्य ठप कर दिया। आरोप लगाया गया कि बीडीओ ने चुनाव कर्मचारी नेपाली मंडल के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। बाद में एसडीएम और उप चुनाव अधिकारी विजय कुमार के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बीडीओ ने कर्मचारी से माफी मांगी। मामला ठेका मजदूर की संख्या को लेकर था। ईबीएम व बैलेट बॉक्स ढोने के लिए 100 मजदूर चाहिए, लेकिन आज 85 पहुंचे थे।

09:54 AM- लखीयराय में एक घंटा विलंब से शुरू हुई मतगणना

लखीसराय जिले के चानन प्रखंड की मतगणना मंगलवार को स्थानीय पालिटेक्निक कॉलेज लखीसराय स्थित मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा के बीच एक घंटे विलंब से शुरू हुई। यहां चानन प्रखंड की कुल 10 पंचायतों के मतों की गिनती हो रही है। कुल 930 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। सबसे पहले प्रखंड की खुटूपार पंचायत के मतों की गिनती शुरू हुई है।

09:42 AM- औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर से अमृता कुमारी लगातार तीसरी बार मुखिया बनीं। जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड की सुरूंगापुर पंचायत से नागेन्द्र पासवान मुखिया निर्वाचित।

09:40 AM- जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड से पंचायत चुनाव मुखिया पद के नतीजे:

मटिया पंचायत: महामनी देवी विजयी।

गौरा पंचायत: संतोषी देवी

चिनवेरिया पंचायत: अश्वनी कुमार सिंह

09:27 AM- औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या – 01 से शोभा कुमारी ने पंचायत समिति सदस्‍य का चुनाव जीता। उन्‍होंने चंचला देवी को हराया। अररिया की जमुआ पंचायत से मुखिया पद पर भीम झा दो सौ वोट से जीते।

09:12 AM- मोतिहारी से आए पहले परिणाम। पकड़ीदयाल प्रखंड की बड़कागांव पंचायत के मुखिया पद पर संतोष बैठा निर्वाचित। बड़कागांव पंचायत समिति सदस्य पद पर सुनीता भारती ने भी जीत दर्ज की है।

08:55 AM- मतगणना केंद्रों के बाहर भीड़ उमड़ने लगे हैं। पटना के संपतचक प्रखंड की तीन पंचायतों में हुए चुनाव की मतगणना अब शुरू होने वाली है। सबसे पहले चिपुरा पंचायत की मतगणना होगी।

08:50 AM- रोहतास के सासाराम बाजार समिति में बिक्रमगंज तथा अकोढ़ीगोला प्रखंडों के पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। सुबह से ही मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए प्रत्‍याशियों तथा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधियों की कतार लगी रही। अकोढ़ीगोला की 11 और बिक्रमगंज की 12 पंचायतों की मतगणना हो रही है।

08:38 AM- मोतिहारी शहर के छतौनी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। आज आदापुर, पकड़ीदयाल और पताही प्रखंडों में कराए गए पंचायत चुनाव के मतदान के बाद उसकी मतगणना कराई जा रही है। मतगणना के दौरान पिछले दिनों हुए हंगामे और लाठीचार्ज से सबक लेकर प्रशासन ने जगह-जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।

08:25 AM- बेतिया बाजार समिति मतगणना केंद्र पर अब मतगणना शुरू होने जा रही है। केंद्र के अंदर जाने के लिए प्रवेश द्वार के बाहर प्रत्याशी व अन्य लोग लाइन लगाए खड़े हैं।

08:15 AM- पटना जिले के मसौढ़ी में मतगणना के लिए केंद्र बनाया गया है। यहां काफी गहमागहमी देखने को मिल रही है। मतगणना केंद्र के अंदर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही किसी को भी प्रवेश दिया जा रहा है। यहां मतगणना शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 10 बजे तक परिणाम आने लगेंगे।

08:00 AM- बिहार के 38 जिलों में 845 पंचायतों के आधा दर्जन पदों के लिए मतगणना आठ बजे शुरू हो गई है। हालांकि, इनमें कई जगह मतगणना कुछ देर बाद शुरू हो पाएगी। इसमें 92972 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत का फैसला होने जा रहा है। पांचवे चरण के चुनाव के 3,424 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं। मतगणना के परिणाम कुछ देर बाद से हीं मिलने आरंभ हो जाएंगे। हालांकि, अंतिम परिणाम बुधवार तक आएंगे।

07:35 AM- मतगणना को लेकर जगह-जगह ट्रैफिक व्‍यवस्‍था में बदलाव किया गया है। रुट डायवर्ट किए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। समस्तीपुर में समस्तीपुर से रोसड़ा जाने वाले वाहन विशनपुर चौक से दलसिंहसराय होते हुए जा रहे हैं तो रोसड़ा से समस्तीपुर आने वाले वाहनों को सिंघियाघाट चौक से ही दलसिंहसराय के लिए डायवर्ट कर दिया जा रहा है।

07:25 AM- बिहार पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में  3,424 प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए हैं। इनमें ग्राम पंचायत समिति सदस्य पद के 130, पंच पद के 3,292 तथा जिला परिषद सदस्य पद के दो प्रत्याशी शामिल हैं।

07:00 AM- मतगणना केंद्रों पर प्रत्‍याशियों व उनके प्रतिनिधियों का आना जारी है। केंद्रों के बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थक भी आज रहे हैं। भीड़ को नियंत्रिक करने के लिए पुलिस अलर्ट है। पटना के खुसरुपुर मतगणना केंद्र के बाहर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

06:30 PM- देर रात पटना के मसौढ़ी में ईवीएम बदलने के प्रयास की अफवाह से हड़कम्‍प मच गया। इसके बाद ईवीएम रखे गए स्ट्रांग रूम की तरफ आने वाले सभी वाहनों की जांच-पड़ताल की गई।

06:00 AM- बिहार पंचायत चुनाव के पांचवें चरण की मतगणना में 92972 प्रत्याशियों को मिले वोटों की गणना होने जा रही है। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना केंद्रों पर सुबह से हीं कर्मचारी आने लगे हैं। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई     |     मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट…     |     मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले     |     चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..     |     कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, युवा नेता पवन कुमार यादव भाजपा में हुए शामिल     |     विदिशा में एफएसटी और एसएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान व्यापारियों के पास मिले सोने – चांदी के जेवर सहित नगद रुपए…     |     भिंड में महंगे दाम पर स्कूल बुक बेचने वाले पुस्तक भंडार को किया गया सील..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374