Breaking
बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार... साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई

दिल्ली के CM केजरीवाल ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, अयोध्या को किया इस योजना में शामिल

Whats App

लखनऊ: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है। दर्शन पूजन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली के अंदर हमारी एक योजना है, मुख्‍यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, इसमें हम दिल्‍ली वासियों को फ्री तीर्थयात्रा करवाते हैं। इसमें वैष्‍णोदेवी, शिरडी महाराज, विष्‍णु जी, हरिद्वार व ऋषिकेश समेत कई तीर्थ स्‍थल शामिल हैं। कल दिल्‍ली में हमने एक मीटिंग रखी है उसमें हम कल अयोध्‍या को भी उस लिस्‍ट में एड करेंगे।

अब दिल्‍ली के लोग राम जन्‍म भूमि अयोध्‍या के भी दर्शन कर सकेंग। इस योजना में लोगों का आना जाना, एसी ट्रेन से, होटल में रुकना, खाना पीना सब कुछ सरकार देती है जनता कुछ नहीं देती है। यूपी में हमारी सरकार बनती है तो उत्‍तर प्रदेश वासियों को भी अयोध्‍या में राम जी के दर्शन कराने के लिए फ्री में अरेंजमेंट करेंगे। हमने लखीमपुर पीडि़तों को अंशदान दिया, लेकिन दान ऐसा होना चाहिए कि दायां हाथ दे तो बांये हाथ को पता न चले।

वहीं इस दौरान एक्‍सीडेंटल हिंदू कहे के सवाल पर दिल्ली सीएम ने जबाव को हंसकर टाल दिया। उन्होंने कहा कि उनको कहने दीजिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। भगवान के दरवार सबके लिए है। मैंने प्रभु से देश के लोगों के लिए सुख शांति मांगी है और प्रभु मुझे ताकत दे कि ज्‍यादा से ज्‍याद देशवासियों को यहां लाकर दर्शन करवा सकूं। बता दें कि रामलला के दर्शन करने के बाद केजरीवाल  लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

Whats App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार सुबह 9 बजे करीब हनुमानगढ़ी पहुंचे। जहां उन्‍होंने बजरंगबली का दर्शन और पूजन किया। कड़ी सुरक्षा के बीच अरविंद केजरीवालल हनुमानगढ़ी पहुंचे।

इससे पहले सोमवार शाम को वह सरयू आरती में शामिल हुए और साधु-संतों के साथ भेंट की थी। केजरीवाल ने भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में सरयू नदी के तट पर वैदिक मंत्रों और भजनों के बीच सरयू की ”आरती” की और मां सरयू, भगवान श्रीराम तथा देवताओं से दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और पूरे देश के कल्याण की कामना की। सरयू तट पर उन्होंने जयश्री राम का उद्घोष भी किया था।
इस मौके पर केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मां सरयू नदी से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूरे भारत वर्ष के कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। पूरा देश कोरोना नाम की महामारी से पीड़ित है, पिछले कुछ दिनों से कुछ नियंत्रण है, लेकिन मैं समझता हूं कि भगवान राम, देवताओं की और मां सरयू नदी की कृपा होगी तो जरूर हम सब लोगों को इस महामारी से मुक्ति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आज अयोध्या आने का सौभाग्य मिला और इस अवसर पर मैं सभी देवताओं से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि देश को महामारी से मुक्ति मिले।

बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |     अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट     |     कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार उतारे     |     साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374