Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

कूरियर कंपनी ने लिंक भेजकर शिक्षिका के खाते में से लाखों की ठगी 

Whats App

शिक्षिका से ठगी का मामला सामने आया है। कोरियर सर्विस के नाम पर लाखों की ठगी की गई है। शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीडी नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एन कविता देव ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविता देव ने बैंक से लोन लेकर पाटन में खेती का काम शुरू किया था। वह अपने माल की सप्लाई करने के लिए गूगल पर रायपुर कोरियर सर्विस का नंबर सर्च किया था। गूगल में मिले नंबर पर कविता देव ने बात माल सप्लाई के बारे में बात की। कोरियर सर्विस देने वाले ने महिला को भरोसे में लिया और आनलाइन फार्म भरने के लिए एक लिंक भेजा। जिसको खोलने पर महिला ने उसमें अपना नाम और अकाउंट नंबर डाला।

अकाउंट नंबर डालने के बाद महिला के खाते से पहले 25-25 रुपये हजार कटे। महिला ने जब पैसे कटने की बात कोरियर सर्विस वाले से की तो उसने कहा पैसे वापस हो जाएंगे। गलती से कट गए। इसके बाद दो लाख 60 हजार रुपये महिला के खाते से एक-एक करके कट गए लेकिन पैसे वापस नहीं हुए। महिला को जब धोखाधड़ी का अंदेशा हुआ तो उन्होंने जाकर थाने में और साइबर सेल में शिकायत दर्ज की।

राजधानी में पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर साइबर ठगी से बचने के लिए जागरुकता अभियान चलाती है। जिससे लोगों की गाढ़ी कमाई के साथ जालसाजी न हो सके। मोबाइल नंबर सेलेक्ट होने की जानकारी देकर कार या उसके एवज में रुपये देने की बातों में उलझाकर, केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर जालसाज ठगी को अंजाम दे रहे हैं। साइबर सेल प्रभारी गिरीश तिवारी का कहना है कि आनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। ठगी की घटना होने पर पुलिस से शिकायत दर्ज कराने पर पैसे वापसी की संभावना रहती है।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374