Breaking
चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार यूं मिले दिल से दिल... पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट

बंगाल BJP में मची तकरार, निकाय चुनावों की हार के बाद आमने सामने हुए भाजपाई

Whats App

पश्चिम बंगाल में हाल में ही हुए स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा के नेताओं में आपसी खींचतान बढ़ती जा रही है। हार के कारण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया है। भाजपा की हाल ही में हुई चिंतन बैठक में खासा बवाल मचना स्वाभाविक था क्योंकि कि पार्टी 108 नगर निकायों के चुनाव में एक भी नगरपालिका नहीं जीत सकी। जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 102 नगर पालिकाओं में जीत हासिल की। वोट प्रतिशत के मामले में वाम दलों ने भाजपा की तुलना में मामूली रूप से बेहतर वोट हासिल किए और यहां तक कि एक नगर निकाय भी जीता।

पार्टी के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर सवाल
भाजपा के राज्य महासचिव और हुगली लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी उन लोगों में शामिल थी, जो चिंतन बैठक में सबसे अधिक मुखर थीं। चटर्जी ने पार्टी के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर भी सवाल उठाया और कहा कि ये नियुक्तियां योग्यता नहीं बल्कि एक कोटा प्रणाली पर थीं, जहां व्यक्तिगत नेताओं की हितों को प्राथमिकता दी गई थी। हमें इस बात पर आत्ममंथन करना होगा कि हमारे वोट शेयर में इतनी भारी गिरावट किस वजह से हुई। क्या गलत हुआ?

हमें उन कमियों को भरने और अगले लोकसभा चुनाव के लिए खुद को तैयार करने की जरूरत है।  सुश्री चटर्जी  की टिप्पणी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उनकी टिप्पणी आत्मनिरीक्षण नहीं बल्कि आलोचना थी। चटर्जी ने यह कहते हुए पलटवार किया कि घोष को उनकी टिप्पणी पर उस समय प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी जब बैठक चल रही थी। राज्य भाजपा का निराशाजनक प्रदर्शन 2021 के विधानसभा चुनावों में भगवा पार्टी के मतदान प्रतिशत में 38 फीसदी से घटकर 13 फीसदी नगर निकाय चुनावों में परिलक्षित होता है।

चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी     |     सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज     |     थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश     |     प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा     |     कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा     |     नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार     |     यूं मिले दिल से दिल… पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी     |     मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला     |     शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार     |     दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374