New Year
Breaking
गोपलगंज।मांझागढ़ में रामनवमी शोभा यात्रा पर दिखा अदभुत नजारा । ताइवान की राष्ट्रपति अमेरिका पहुंचीं, विरोध के साथ स्वागत भी हुआ  हीरानगर में ग्रेनेड से हमला, एक पुलिसकर्मी हुआ घायल मामा अपने भांजों को पिलाते हैं पानी, आम देते हैं उपहार, यह है मान्यता सौतेली बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पकड़ा कांग्रेस नेता चिदंबरम ने माना, राहुल गांधी को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा  शराब और बीयर 1 अप्रैल से महंगी होगी, जानें कितना बढ़ा दाम भारत के इस बल्लेबाज ने बदल दिया टी20 क्रिकेट खेलने का अंदाज खरबूजा खाने के फायदे, उपयोग, न्यूट्रिशन और साइड इफेक्ट एलजी ने पास किया डीडीए का 7643 करोड़ का बजट, ढांचे के लिए कई अहम फैसले

ISIS से संबंधित होने के शक में पुणे के कोंढवा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई

Whats App

अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इसिस (ISIS) से संबंधित होने के शक में महाराष्ट्र में पुणे के कोंढवा से एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने संबंधित शख्स के घर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। आरोपी के पास कई अहम काग़ज़ात बरामद हुए हैं। पुणे से इस्लामिक स्टेट से संबंधित होने के शक में पकड़े गए संदिग्ध का नाम तल्हा खान है। यह जम्मू-कश्मीर में पिछले साल अरेस्ट किए गए इसिस आतंकी के संपर्क में था।  पुणे के कोंढवा की एक इमारत में रहने वाले तल्हा खान के घर एनआईए ने सोमवार की शाम को छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान एनआईए ने कुछ अहम काग़जा़त और डिजिटल कंटेंट बरामद किए हैं।

एनआईए ने तल्हा खान के घर से मिले काग़ज़ात और डिजिटल कंटेंट को अपने कस्टडी में ले लिया है। तल्हा खान पर शक है कि वो इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन के खुरासान ग्रुप के लिए काम कर रहा था। इस गिरफ्तारी की खबर को सुनकर आसपास के लोग दहशत में हैं। इस मामले में इससे पहले ही चार लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। तल्हा खान अरेस्ट किए गए चार लोगों में से नवील सिद्दिकी के संपर्क में था। मार्च 2020 में दिल्ली की लोधी कॉलोनी के पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज हुआ है।

जब इस कश्मीरी कपल से पूछताछ की गई तो पता चला कि पुणे की एक लड़की इन दोनों के संपर्क में है। इसी लड़की के संपर्क में नबील सिद्दीक खत्री था। अब जो जानकारी मिली है कि तल्हा खान भी इसी नबील सिद्दीक खत्री के संपर्क में था। इसी आधार पर एनआईए ने तल्हा खान के घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया है। इस जांच के बाद बताया जा रहा है कि और भी कुछ लोगों तक एनआईए पहुंच सकती है। इस गिरफ्तारी के बाद पुणे में इस बात को लेकर दहशत पैदा हो गया है

ताइवान की राष्ट्रपति अमेरिका पहुंचीं, विरोध के साथ स्वागत भी हुआ      |     हीरानगर में ग्रेनेड से हमला, एक पुलिसकर्मी हुआ घायल     |     मामा अपने भांजों को पिलाते हैं पानी, आम देते हैं उपहार, यह है मान्यता     |     सौतेली बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पकड़ा     |     कांग्रेस नेता चिदंबरम ने माना, राहुल गांधी को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा      |     शराब और बीयर 1 अप्रैल से महंगी होगी, जानें कितना बढ़ा दाम     |     भारत के इस बल्लेबाज ने बदल दिया टी20 क्रिकेट खेलने का अंदाज     |     खरबूजा खाने के फायदे, उपयोग, न्यूट्रिशन और साइड इफेक्ट     |     एलजी ने पास किया डीडीए का 7643 करोड़ का बजट, ढांचे के लिए कई अहम फैसले     |     गोपलगंज।मांझागढ़ में रामनवमी शोभा यात्रा पर दिखा अदभुत नजारा ।     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374