New Year
Breaking
गोपलगंज।मांझागढ़ में रामनवमी शोभा यात्रा पर दिखा अदभुत नजारा । ताइवान की राष्ट्रपति अमेरिका पहुंचीं, विरोध के साथ स्वागत भी हुआ  हीरानगर में ग्रेनेड से हमला, एक पुलिसकर्मी हुआ घायल मामा अपने भांजों को पिलाते हैं पानी, आम देते हैं उपहार, यह है मान्यता सौतेली बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पकड़ा कांग्रेस नेता चिदंबरम ने माना, राहुल गांधी को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा  शराब और बीयर 1 अप्रैल से महंगी होगी, जानें कितना बढ़ा दाम भारत के इस बल्लेबाज ने बदल दिया टी20 क्रिकेट खेलने का अंदाज खरबूजा खाने के फायदे, उपयोग, न्यूट्रिशन और साइड इफेक्ट एलजी ने पास किया डीडीए का 7643 करोड़ का बजट, ढांचे के लिए कई अहम फैसले

मुंबई से सटे ठाणे के एक स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग

Whats App

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे ठाणे  इलाके के एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। जिस स्क्रैप के गोदाम में आग लगी है वो एक एचपी पेट्रोल पंप के करीब है। यह गोदाम ठाणे के शीलफाटा-महापे रोड पर मौजूद है फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम शुरू है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है आग बुझाने की कार्रवाई तेज गति से शुरू है। आग लगने की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। वे आग बुझाने का काम कर रही हैं। आग आज (8 मार्च, मंगलवार) को दोपहर के वक्त लगी। थोड़ी ही देर में यह आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों को देख कर स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड से संपर्क किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।आग के धुएं काफी ऊंचाई तक फैल गए हैं। यह राहत की बात है कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। इससे पहले 5 मार्च (शनिवार) को ठाणे जिले के ही भिवंडी में दो गोदामों में आग लग गई थी। इसके अलावा एक पावरलूम यूनिट में भी आग लगी थी। उन घटनाओं में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई। भिवंडी के वालपाड़ा इलाके में सुबह छह बजे इन दोनों गोदामों में आग लगी थी। पेपर रोल का बड़ा स्टॉक आग में खाक हो गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटों में आग पर काबू पाया।

ताइवान की राष्ट्रपति अमेरिका पहुंचीं, विरोध के साथ स्वागत भी हुआ      |     हीरानगर में ग्रेनेड से हमला, एक पुलिसकर्मी हुआ घायल     |     मामा अपने भांजों को पिलाते हैं पानी, आम देते हैं उपहार, यह है मान्यता     |     सौतेली बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पकड़ा     |     कांग्रेस नेता चिदंबरम ने माना, राहुल गांधी को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा      |     शराब और बीयर 1 अप्रैल से महंगी होगी, जानें कितना बढ़ा दाम     |     भारत के इस बल्लेबाज ने बदल दिया टी20 क्रिकेट खेलने का अंदाज     |     खरबूजा खाने के फायदे, उपयोग, न्यूट्रिशन और साइड इफेक्ट     |     एलजी ने पास किया डीडीए का 7643 करोड़ का बजट, ढांचे के लिए कई अहम फैसले     |     गोपलगंज।मांझागढ़ में रामनवमी शोभा यात्रा पर दिखा अदभुत नजारा ।     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374