Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

यूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 197 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी

Whats App

यूक्रेन के युद्ध ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी हो रही है। केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय नागरिकों को विदेश से ला रही है। केंद्र सरकार की पहल से अब तक छत्तीसगढ़ के 197 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी हो गई है। वहीं यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के दिल्ली व मुंबई में ठहरने व भोजन का खर्च प्रदेश सरकार उठा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूक्रेन संकट के दौरान छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं की मदद के लिए नई दिल्ली में हेल्प डेस्क शुरू किया है। 27 फरवरी से 6 मार्च की शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ के 197 स्टूडेंट्स की सुरक्षित वापसी हो चुकी है। सीएम के निर्देश पर विद्यार्थियों को वाहन, ठहरने, भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

दिल्ली आने वाले छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ सदन में भी ठहराया जा रहा है। स्टूडेंट्स को उनके गृह नगर जाने एयर टिकट कराकर उनके परिजनों को सकुशल सौंपा भी जा चुका है। 27 फरवरी को यूक्रेन से भारत लौट छत्तीसगढ़ के 6 छात्रों से सीएम भूपेश बघेल ने नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात की थी। दहशत के बीच घर लौटने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी भी देखने को मिल रही है।   नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के संयुक्त आवासीय आयुक्त संजय अवस्थी ने बताया कि नई दिल्ली में बनाये गए हेल्प डेस्क में 27 फरवरी से 7 मार्च को शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ के 197 छात्र-छात्राओं की सुरक्षित वापसी हो चुकी है। 22 फरवरी से यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं तथा उनके परिजनों से लगातार संपर्क बना हुआ है। विदेश मंत्रालय से संपर्क कर अभी यूक्रेन में फंसे 17 छात्र-छात्राओं और उनके 7 परिजनों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सभी की सुरक्षित वापसी हो जाएगी।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374