New Year

आखिर केंद्रीय पर्यटन मंत्री को क्यों कहना पड़ा क्या मैं लगाऊं झाड़ू,

Whats App

ग्वालियर   बेशक शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 22 की तैयारियां चल रही हों। लेकिन ग्वालियर किले पर मानसिंह महल में गंदगी व कचरे को देखकर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा क्या मैं लगाऊं झाड़ू। केंद्रीय मंत्री ने साफ सफाई को लेकर नाराजगी जताई और ग्वालियर फोर्ट पर मौजूद अफसरों को फटकार भी लगाई। केंद्रीय पर्यटन मंत्री शहर में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आए थे। इस दौरान वे ग्वालियर किले पर घूमने पहुंच गए।

किले की खूबसूरती की तारीफ की

पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ग्वालियर किले की खूबसूरती को देखकर काफी प्रशन्न हुए और उन्होंने तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग फालतू ही विदेशों में घूमने जाते हैं। उन्हें अपने देश के पर्यटन स्थलों पर घूमने जाना चाहिए। लोग अपने ही देश के पर्यटन स्थलों पर घूमने जाएं। क्योंकि अपने ही देश में ऐसी पुरासंपदाएं और अन्य चीजें हैं जिनकी तुलना में विदेशों से नहीं की जा सकती। इसलिए लोगों को अपने देश के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए जाना चाहिए।

Whats App

इसलिए आया मंत्री को गुस्सा

जी किशन रेड्डी केंद्रीय पर्यटन मंत्री हैं और ग्वालियर का किला पर्यटन की द्रष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर देश और विदेश के काफी सैलानी घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में यदि किले जैसे स्थान पर यदि गंदगी और कचरा रहेगा तो सैलानी क्या सोचेंगे और उनके मन में क्या छवि बनेगी। इसलिए केंद्रीय मंत्री को गुस्सा आया और उन्होंने अफसरों से कहा कि यहां के कचरे को हटाने के लिए वे स्वयं झाडू लगाएं क्या। हालांकि मंत्री की फटकार के दौरान सभी अफसर इधर उधर देखते रहे या फिर जमीन पर नजर गड़ाए रहे। उन्हें मंत्री के सवालों का उत्तर नहीं मिल रहा था। हालांकि बाद में सभी अफसरों ने कहा कि वे किले की व्यवस्थाओं को सुधारेंगे और सफाई पर विशेष ध्यान देंगे।

बड़े भाई की हत्‍या के बाद कटर से काटा सिर और पैर, शव को लगाया ठिकाने     |     सराफा मंडी में रोज खपता है कोलकाता और नेपाल से आया तस्करी का सोना     |     बीजेपी की चुनावी तैयारी, आठ हजार ‘नमो स्वयंसेवकों’ को फील्ड पर जाने का टास्क     |     भवन अधिकारी और बिल्डिंग इंस्पेक्टर निलंबित     |     सड़क हादसे में हुई एक की मौत     |     इस धुरंधर को अचानक बनाया गया टीम का उपकप्तान     |     मोसाद ने क‍िया खुलासा, इजरायल में कत्‍लेआम मचाने की हो रही थी साजिश      |     द कपिल शर्मा शो में पहुंची सोनाली बेंद्रे ने जताई नाराजगी     |     हनुमान जी के ये मंदिर हैं आस्था के केन्द्र     |     सोनीपत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374