
शहर में पहली दफा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का मना ऐतिहासिक जन्मदिन, आसपास के जिले से भी पहुंचे युवा
इंदौर के विधानसभा 3 में रहने वाले मोनू आणिया का कल जन्मदिवस था। आणिया भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है। ऐसे में आसपास के जिले के युवा भी भारी संख्या में जन्मदिवस में शामिल हुए थे। जिसके चलते जन्मदिवस ऐतिहासिक मना है।
शहर में भाजपा के लिए लगातार समर्पित भाव से कार्य करने वाले मोनू आणिया का कल जन्म दिवस था हजारों युवाओं की भीड़ आने की संभावना के चलते जन्म दिवस का आयोजन चिड़िया घर के सामने बने माहेश्वरी धर्मशाला में रखा गया था। शाम 6:00 बजे से ही आणिया के चाहने वालों का मेला लग चुका था रात 12:00 बजे तक ऐतिहासिक भीड़ युवाओं की फौज आणिया को बधाई देने पहुंची थी। प्रदेश में पदाधिकारी के चलते इंदौर से लगे आसपास के जिले के कई युवा आणिया के जन्मदिवस का हिस्सा बने थे। गौरतलब है कि उपचुनाव के बीच आणिया लगातार मान्धाता में सक्रिय रहे थे। यहां प्रभारी के चलते बड़े जिम्मेदारी उन्हें मिली थी। ऐसे में प्रदेश में कार्य कर हजारों युवाओं की फ़ौज आणिया ने तैयार की है।

सोशल मीडिया पर बधाई
जन्म दिवस के 5 दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर मोनू आणिया को जन्मदिवस की बधाई देनी युवाओं ने शुरू कर दी थी। सोशल मीडिया पर हजारों चाहने वालों ने अपने शब्दों से बधाई आणिया को प्रेषित की थी।