New Year
Breaking
पटना में बारिश के बाद डूबीं सड़कें, आज भी बारिश-आंधी का अलर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को दी बजट पेश करने की मंजूरी टीवी चैनल हों या सरकारी एजेंसी, किसी के निजी जीवन में अकारण नहीं झांक सकते हर्राटोला पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, कोयला लाद MP जा रहा था, दो की बची जान पुलिस ने कोर्ट में सुनाई श्रद्धा की रिकॉर्डिंग, बोली- वह मुझे ढूंढकर मार डालेगा वात, पित्त, कफ को संतुलित करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय सरकार का शानदार फैसला, ऐसे बचा सकते हैं टैक्स पहले दिन पारंपरिक लोक संगीत की धुन पर झूमे लोग, कलेक्टर जनमेजय के गीत ने बांधा समां तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम पीपीएफ स्कीम में पैसा लगाने वाले लोग हो जाएं सावधान

फोटोग्राफर्स की इस हरकत से टूटा भारती सिंह का दिल, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Whats App

भारती सिंह अक्सर अपने कॉमेडियन अंदाज से अपने फैन्स का दिल जीत लेती हैं। लेकिन हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फोटोग्राफर्स की हरकत पर भारती सिंह का दिल टूट गया है।

नई दिल्ली, जेएनएन।  मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने फैंस को गुदगुदाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वह जब भी आती हैं तो उनके चाहने वालों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं, लेकिन उन्होंने अपने काम से ब्रेक नहीं लिया है और लगातार वह सोशल मीडिया के साथ-साथ अपनी शूटिंग में भी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर भी भारती के चाहने वाले लगातार कॉमेडियन पर अपना प्यार बरसाते हुए नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फोटोग्राफर्स की हरकत ने भारती सिंह का दिल तोड़ दिया है और वह काफी दुखी हो गईं।

नोरा फतेही को देखकर भागे फोटोग्राफर

Whats App

इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में भारती सिंह पोनी बनाए और रेड ड्रेस पहने बहुत ही खूबसूरत और क्यूट लग रही हैं। वह सेट पर जाते हुए मस्तमौला अंदाज में आगे बढ़ रही हैं और फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीर ले रहे हैं। लेकिन अचानक ही पीछे से एक फोटोग्राफर बोलता है नोरा आई। यह सुनकर भारती पीछे पलटती हैं और फोटोग्राफर से ये कह रही हैं कि भागों दूसरा आर्टिस्ट आया है। भारती की ये बात पूरी भी नहीं हुई इतनी ही देर में फोटोग्राफर वहां से भाग खड़े हुए।

फोटोग्राफर को भागते देखकर भारती ने कही ये बात

फोटोग्राफर को भागते देखकर भारती सिंह के मुंह से निकला चले गए और उन्होंने अपनी फनी अंदाज में मुंह बनाया। हालांकि आप इससे पहले ये सोचे की भारती सच में फोटोग्राफर से नाराज हो गई हैं, तो ऐसा नहीं है। भारती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और फैंस इस वीडियो पर कमेंट करते हुए भारती को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भारती और हर्ष बेस्ट एंटरटेनर हैं। मैं खतरा-खतरा का बेसब्री से इन्तजार कर रहा हूं’। दूसरे फैन ने लिखा, ‘भारती प्योर मैजिक है’। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

इस शो में आ रही हैं नजर

भारती सिंह इन दिनों कलर्स के टैलेंट रिएलिटी शो हुनरबाज-देश की शान में नजर आ रही हैं। इस शो को वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर होस्ट कर रही हैं। शो को करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती जज कर रहे हैं। भारती सिंह शो पर अक्सर मिथुन चक्रवर्ती और अन्य जजेज के साथ मस्ती करते हुए नजर आती हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अप्रैल में अपने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत करेंगे।

पटना में बारिश के बाद डूबीं सड़कें, आज भी बारिश-आंधी का अलर्ट     |     केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को दी बजट पेश करने की मंजूरी     |     टीवी चैनल हों या सरकारी एजेंसी, किसी के निजी जीवन में अकारण नहीं झांक सकते     |     हर्राटोला पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, कोयला लाद MP जा रहा था, दो की बची जान     |     पुलिस ने कोर्ट में सुनाई श्रद्धा की रिकॉर्डिंग, बोली- वह मुझे ढूंढकर मार डालेगा     |     वात, पित्त, कफ को संतुलित करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय     |     सरकार का शानदार फैसला, ऐसे बचा सकते हैं टैक्स     |     पहले दिन पारंपरिक लोक संगीत की धुन पर झूमे लोग, कलेक्टर जनमेजय के गीत ने बांधा समां     |     तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम     |     पीपीएफ स्कीम में पैसा लगाने वाले लोग हो जाएं सावधान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374