New Year

स्वीडन के मोंडा का पोल वाल्ट में 6.19 मीटर का विश्व रिकॉर्ड

Whats App

स्वीडन के ओलंपिक चैंपियन माेंडा डुपलेंटस ने ब्रेलग्रेड इंडोर प्रतियोगिता में 6.19 मीटर के साथ अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने फरवरी 2020 में ग्लासगो में बनाए 6.18 मीटर के अपने प्रदर्शन को सुधारा। डुपलेंटस ने पहले प्रयास में 5.61, 5.85 और 6.00 के प्रयास किए। फिर 6.19 पर उन्होंने दो बार मिस किया। तीसरे और अंतिम प्रयास में उनका घुटना बार से छू गया लेकिन वह गिरा नहीं और उन्होंने मैट पर कूदते ही दुबारा हवा में छलांग लगाकर मुट्टी बांधकर पंच करते हुए जश्न मनाया।
25 माह में चौथा विश्व कीर्तिमान स्वीडन के 22 साल के खिलाड़ी का यह चौथा विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने फरवरी 2020 में पहले 6.17 मीटर के साथ पोलैंड के तोरन में लंदन ओलंपिक के चैंपियन रेनाड लेवेलेनी का कीर्तिमान तोड़ा। फिर ग्लासगो में एक सेंटीमीटर का सुधार किया। उसके बाद उसी साल सितंबर में रोम डायमंड लीग में 6.15 मीटर के साथ आउटडोर विश्व रिकॉर्ड बनाया जो दिग्गज सर्गेई बुबका (6.14) ने जुलाई 1994 में बनाया था।

सस्ती होंगी दुर्लभ बीमारियों की दवाएं     |     अमेठी से राहुल गांधी का ‎विकल्प ढूंढने में जुटी कांग्रेस      |     मॉस्किटो क्वाइल के धुएं से घुटा दम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत…     |     चंडीगढ़ में दिन में निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी     |     रामनवमी के जुलूस में तीन युवकों की करंट लगने से मौत     |     पैकेट पर कर्ड हटाकर दही लिखा जाए: एफएसएसएआई      |     रोग, कर्ज, चिंता और परेशानियों से मुक्लि दिलाएगा ये अचूक उपाय     |     मृणाल ठाकुर ने डिप्रेशन में होने की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी     |     पुलिस को एक बार फिर चकमा देकर भाग निकला अमृतपाल     |     नीदरलैंड का रहने वाला यह शख्स 550 बच्चों का पिता      |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374