Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

‘स्वयंवर’ के लिए मीका सिंह ने मांगे 50 करोड़ रुपये

Whats App

सिंगर मीका सिंह के स्वयंवर को लेकर लगातार बज बना हुआ है। खबर है कि मीका सिंह के स्वयंवर का शो जल्द ही नेशनल टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले राखी सावंत, शहनाज गिल, मल्लिका शेरावत जैसे सेलेब्रिटीज का स्वयंवर टीवी पर प्रसारित किया जा चुका है। अब फैंस को मीका सिंह के स्वयंवर का इंतजार है। इसी बीच खबर है कि मीका इस शो में हिस्सा लेने के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। जी हां, मीका सिंह ने इस शो का हिस्सा बनने के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग की है। TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब मेकर्स ने मीका सिंह को अप्रोच किया तो उन्होंने इस शो में आने के लिए 50 करोड़ रुपये की मोटी रकम फीस के तौर पर मांग ली। मीका सिंह को भी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और एलिजिबल बेचरल सिंगर्स में गिना जाता है। इससे पहले उनका नाम कई सेलेब्रिटीज के साथ जोड़ा जा चुका है लेकिन एक हकीकत ये भी है कि मीका सिंह अभी तक सिंगल हैं मीका सिंह राखी सावंत को बर्थडे पार्टी में किस करके सुर्खियां बटोर चुके हैं और खबर ये भी है कि पिछले दिनों ही अपने पति रितेश से अलग हुईं राखी सावंत भी इस मोस्ट अवेटेड टीवी शो का हिस्सा बन सकती हैं। इस शो में अगर मीका सिंह को कोई लड़की पसंद आती है तो वह सेट पर सिर्फ सगाई करेंगे, अपने रिश्ते और शादी की बाकी रस्में वह शो के बाद तसल्ली से अपनी तरह पूरी कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374