Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

Live कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने किया नई पार्टी बनाने का एलान, नाम और चुनाव चिह्न बाद में बताएंगे

Whats App

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की प्रेस कांन्‍फ्रेंस शुरू हाे गई है। उन्‍होंंने अपनी नई पार्टी के गठन का एलान किया, लेकिन कहा कि नाम और चुनाव चिह्न के बारे में बाद में बताएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग में आवेदन कर किया है और मेरे वकील इस मामले को देख रहे हैं। नाम और चुनाव चिह्न के बारे में फैसला चुनाव आयोग करेगा।  उनकी पार्टी 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नवजाेत सिंह सिद्धू जहां से सभी चुनाव लड़ें हम उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्‍होंंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह पंजाब के नेताओं को बुलाकर मिल रहे हैं उससे साफ है कि वह घबराए हुए हैं।

कहा- सभी चुनावी वाादे पूरे किए , हमेशा सैनिक की तरह काम किया 

कैप्टन अपनी उपलब्धियां बताई हैं। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंंत्री के रूप में अपने वादे पूरे किए। पंजाब की सुरक्षा से अभी समझौता नहीं किया। उन्‍होंने कहा कि मैं करीब साढ़े नौ साल पंजाब का मुख्‍यमंत्री और गृहमंत्री रहा, इसलिए राज्‍य के सुरक्षा के खतरों व चिंताओं से अवगत हूं। इस बारे में समय-समय पर केंद्र को भी बताता रहा।

Whats App

उन्‍होंंने कहा कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे। अरूसा आलम सहित अन्‍य मामजों की चर्चा करते हुए उन्‍होंंंने चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो ही इस तरह के मुद्दे क्यों उठाए जा रहे हैं। उन्‍हाेंने  कहा कि नवजोत सिंह सिद्धूू जहांं से भी लड़ेंगे हम उसके खिलाफ लड़ेंगे।

उन्‍होंने कहा कि वे (कांग्रेस) सुरक्षा उपायों को लेकर मेरा मजाक उड़ाते हैं। मेरी बेसिक ट्रेनिंग एक सैनिक की है। मैं 10 साल से सेवा में रहा हूं। मेरे प्रशिक्षण की अवधि से लेकर सेना छोड़ने तक, इसलिए मुझे मूल बातें पता हैं।

दूसरी ओर, मैं 9.5 साल तक पंजाब का गृह मंत्री रहा। कोई जो एक महीने से गृह मंत्री रहा है, ऐसा लगता है कि वह मुझसे ज्यादा जानता है। कोई भी परेशान पंजाब नहीं चाहता। हमें समझना चाहिए कि हम पंजाब में बहुत मुश्किल दौर से गुजरे हैं।

कैप्‍टन अमरिंदर सिंंह ने कहा,  4.5 वर्षों के दौरान जब मैं मुख्‍यमंत्रीी  था, तो हमने जो हासिल किया है उसकाापूरा विवरण हम दे रहे हैं  यह हमारा घोषणापत्र है। जब मैंने पदभार संभाला था उस समय की स्थिति और  हमने जो हासिल किया है उसका यह हमारा घोषणापत्र है।

उन्‍होंने कहा, मैंने हमेशा सैनिक के तरह काम किया। मैं सीएम के रूप में किए गए अपने कार्यों के बारे में पूरा हिसाब दूंगा। उन्‍होंने कहा कि मेरे लिए पंंजाब  सुरक्षा और हित सबसे सर्वोपरि है। ड्रोन से ड्रग और हथियारों की तस्‍करी हो रही है। ड्रोन के रेंज में लगातार वृद्धि हो रही है और इससे पंजाब की सुरक्षा को खतरा है। सुरक्षा मामले पर किसी तरह की सियासत नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री के रूप में अपने किए गए काम का एक मेनिफेस्टो भी तैयार किया है। थोड़ी देर में अपने अगले सियासी कदम का एलान करेंगे । कैप्‍टन थोड़ी देर बाद मीडिया से रूबरू होंगे और संभावना है कि वह अपनी नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। इसको लेकर सुबह से पंजाब खासकर चंडीगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह आज अपनी पार्टी की घोषणा करते हैं या नहीं इसको लेकर चर्चाएं चल रही हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर पंजाब की सियासत में आज नया दांंव खेलेंगे और इससे राज्‍य में नया समीकरण सामने आ सकता है। बताया जाता है कि कैप्‍टन ने आज सुबह भी अपने करीबी नेताओं और समर्थकों के साथ विचार-विमर्श किया है। उनके साथ राज्‍य के कुछ पुराने नेता भी आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार, कैप्‍टन की नई पार्टी  के नाम में कांग्रेस शब्‍द जरूर होगा। उनकी रणनीति राज्‍य में कांग्रेस की जगह खुद की पार्टी को लाना होगा।

बता दें कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पिछले दिनों अपनी अलग पार्टी बनाने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल से अलग हुए गुटों के साथ गठबंधन करने की बात कही थी। भाजपा से गठजोड़ के लिए उन्‍होंने क‍ृषि कानून के मामले की हल और किसान आंदोलन की समाप्ति की शर्त भी रखी थी। मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा देने के बाद कैप्‍टन ने दिल्‍ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। वह राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मिले थे।

चर्चा है कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पार्टी में उनकी पत्‍नी सांसद परनीत कौर सहित कुछ सांसद व कई विधायक और पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री आज शामिल हो सकते हैं। वैसे विधायक और सांसद अभी इंतजार भी कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि अपनी पार्टी की घोषणा के बाद वह केंद्रीय कृृषि कानूनों और किसान आंदोलन की समाप्ति के लिए सक्रय होंगे।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374