Breaking
INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल

हेल्दी और फिट रहने के लिए फॉलो करें आसान टिप्स

Whats App

अनहेल्दी जीवनशैली का हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है | इस कारण हमें बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है | भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपना खयाल रखना भूल जाते हैं | कई बार व्यस्त होने कारण हम कुछ अहेल्दी खा लेते हैं | ये अनहेल्दी फूड्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक  होते हैं | वहीं सही से नींद न लेने के कारण भी कई बार तनाव और थकान जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है | वर्क फ्रॉम होम के दौरान एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने के कारण भी कमर दर्द जैसी समस्याएं हो जाती है | ऐसे में एक हेल्दी जीवनशैली होना बहुत जरूर है | हेल्दी और फिट रहने के लिए आप कौन से टिप्स फॉलो  कर सकते हैं आइए जानें |

नाश्ता स्किप न करें : अगर आप फिट रहना चाहते हैं या वजन कम करना चाहते हैं तो हेल्दी नाश्ते का सेवन जरूर करें | कई बार लोग वजन घटाने के चक्कर पर नाश्त नहीं करते हैं | ये आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है | नाश्ता जरूर करें | ये आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है | आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है | नाश्ता आपके शरीर को सुबह कसरत करने के लिए ऊर्जा देता है और दोपहर के भोजन के समय तक आपका पेट भरा रखता है | प्रोटीन से भरपूर नाश्ता कर सकते हैं |

 पानी पिएं : पूरे दिन हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है | इसलिए आप रोजाना कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं | पर्याप्त पानी नहीं पीने से भी कई बार आप सुस्त महसूस करते हैं | पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपका पाचन सही रहता है और आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं |

Whats App

हेल्दी स्नैक्स : जब भी आपको भूख लगे और कुछ खाने की इच्छा हो तो अनहेल्दी खाने की बजाए हेल्दी स्नैक्स खाएं | आप सूखे मेवे, बीज और फलों आदि का सेवन कर सकते हैं | अनहेल्दी स्नैक्स कैलोरी बढ़ाते हैं |

रोजाना व्यायाम करें : अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आपके लिए रोजाना एक्‍सरसाइज करना जरूरी है | फिट रहने के लिए जरूरी नहीं है कि आप जिम जाएं | आप घर पर ही एक वर्कआउट रूटीन बना सकते हैं | ये अतिरिक्त कैलोरी कम करने में मदद करता है और आपको ऊर्जावान रखता है |

अच्छी नींद लें : ठीक से न सो पाने के कारण आप मानसिक तनाव महसूस करते हैं | आपके लिए रोजाना कम से कम 7-9 घंटे की नींद जरूरी है | नींद आपके शरीर के हर सिस्टम को रेगुलेट करने में मदद करती है, ताकि ये ठीक से काम कर सकें | नींद की कमी के कारण आपका शरीर तनाव की स्थिति में रह सकता है |

INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे     |     हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |     मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374