Breaking
दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट मध्य प्रदेश में यहां स्थापित है 900 वर्ष पुरानी हनुमान प्रतिमा, अब तक नहीं मिल सका पैर का छोर मकान में संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस नेहरू स्टेडियम में एक साथ हजारों भक्तों ने किया 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ सरकारी नौकरी बताकर की शादी, बाद में मांगे पांच लाख रुपये, नहीं देने पर अबॉर्शन कराकर महिला को छोड़ा सवाई माधोपुर में बोले पीएम मोदी, ‘कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा पाठ करने वाले को लहूलुहान कर दिया ज... पांढुरना: मधुमक्खियों के हमले से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत उफनते गंदे नाले के बीच धरने पर बैठे कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी, मोहन सरकार को जमकर घेरा जो गधे लग रहे उन्हें 10 में से 2 नंबर दिए जाएं...MGM मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर का कथित ऑडियो वायरल, म... झगड़ा में पति ने खोया आपा, 3 बच्चों के सामने पत्नी की चाकू मारकर कर दी हत्या

यूपी में प्रियंका गांधी का भी नहीं चला जादू लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा हुआ फेल

Whats App

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के अभी तक सामने आए रुझानों में कांग्रेस एक बार फिर फिसड्डी साबित हुई है। राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी खाता भी खोल पाती है या नहीं, शाम तक स्थिति साफ हो जाएगी। शुरुआती रुझानों में पांच-छह सीटों पर आगे चल रही थी लेकिन ताजा रूझान बताते हैं कि कांग्रेस अब केवल एक सीट पर बढ़त बनाए हुई है। यूपी के चुनाव परिणाम और रुझानों ने एक बात तो साफ कर दिया है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का जादू राज्य में नहीं चल पाया है। इसके साथ-साथ कांग्रेस पार्टी का चर्चित नारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ भी फेल हो गया है। पंजाब में भी कांग्रेस का कुछ ऐसा ही हाल हुआ है। यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरे थे। अंत में स्थिति ऐसी हो गई थी कि मात्र 7 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। हालांकि, कांग्रेस ने यह चुनाव अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ी थी। तब राहुल और अखिलेश की जोड़ी खूब चर्चा में थी। इस बार के यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी ने शुरू से मोहड़ा संभाला था। चुनाव घोषणा पत्र के रूप में कांग्रेस ने युवाओं के लिए ‘युवा विधान’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान’ घोषणा पत्र जारी किया था, जो काम नहीं आया। इसके साथ-साथ किसान कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, सरकारी नौकरी के वादे को भी जनता ने नकार दिया है। यूपी चुनाव परिणाम के लिए अभी तक जो रुझान सामने आये हैं उसमें योगी आदित्यनाथ की एक बार फिर सत्ता में वापसी हो रही है। अभी तक के रूझानों में बीजेपी 261 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि सपा गठबंधन 137 और बसपा दो सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य पार्टियां तीन सीटों पर आगे चल रही हैं। अभी तक के रुझानों से यह साफ हो गया है कि यूपी में बीजेपी की एक बार फिर वापसी हो रही है।

दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट     |     मध्य प्रदेश में यहां स्थापित है 900 वर्ष पुरानी हनुमान प्रतिमा, अब तक नहीं मिल सका पैर का छोर     |     मकान में संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस     |     नेहरू स्टेडियम में एक साथ हजारों भक्तों ने किया 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ     |     सरकारी नौकरी बताकर की शादी, बाद में मांगे पांच लाख रुपये, नहीं देने पर अबॉर्शन कराकर महिला को छोड़ा     |     सवाई माधोपुर में बोले पीएम मोदी, ‘कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा पाठ करने वाले को लहूलुहान कर दिया जाता है’     |     पांढुरना: मधुमक्खियों के हमले से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत     |     उफनते गंदे नाले के बीच धरने पर बैठे कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी, मोहन सरकार को जमकर घेरा     |     जो गधे लग रहे उन्हें 10 में से 2 नंबर दिए जाएं…MGM मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर का कथित ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप     |     झगड़ा में पति ने खोया आपा, 3 बच्चों के सामने पत्नी की चाकू मारकर कर दी हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374