New Year

‘पुष्‍पा स्‍टाइल’ में चंदन की तस्करी: 2 करोड़ की चंदन लकड़ी के साथ 4 तस्कर धराए, तस्करी का तरीका जान उड़ जाएंगे होश…

Whats App

कोंडागांव. जिले में तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कांकेर पुलिस ने 2 करोड़ की चंदन की लकड़ी के साथ तस्करों को धर-दबोचा है. वारदात को अंजाम को देने के लिए तस्करों ने तस्करी करने के लिए अदरक का सहारा भी लिया, लेकिन तस्करों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया है.

बता दें कि, नेशनल हाईवे में तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में कोड़ागांव की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 958 किलो चंदन की लकड़ी की तस्करी करते हुए तस्करों को धर- दबोचा है.

हालांकि तस्करों ने लकड़ी की तस्करी करने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया था.आरोपियों ने लकड़ियोंं की तस्करी करने के लिए अदरक का सहारा लिया. लकड़ियों को अदरक के बोरे के नीचे रखकर चंदन की खुशबू दबाने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस ने आरोपियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया.

Whats App

कोड़ागांव पुलिस ने तस्करी करने वाले आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के 4 तस्करों को चंदन की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार तस्कर चंदन की लकड़ी आंध्रप्रदेश के जंगल से तस्करी कर नागपुर ले जा रहे थे. जब्त लकड़ी की कीमत 2 करोड़ रुपए आंकी जा रही है.

सस्ती होंगी दुर्लभ बीमारियों की दवाएं     |     अमेठी से राहुल गांधी का ‎विकल्प ढूंढने में जुटी कांग्रेस      |     मॉस्किटो क्वाइल के धुएं से घुटा दम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत…     |     चंडीगढ़ में दिन में निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी     |     रामनवमी के जुलूस में तीन युवकों की करंट लगने से मौत     |     पैकेट पर कर्ड हटाकर दही लिखा जाए: एफएसएसएआई      |     रोग, कर्ज, चिंता और परेशानियों से मुक्लि दिलाएगा ये अचूक उपाय     |     मृणाल ठाकुर ने डिप्रेशन में होने की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी     |     पुलिस को एक बार फिर चकमा देकर भाग निकला अमृतपाल     |     नीदरलैंड का रहने वाला यह शख्स 550 बच्चों का पिता      |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374