Local & National News in Hindi

‘छपाक’ की शूटिंग खत्म, मेघना गुलजार के गले लगकर खूब रोईं दीपिका पादुकोण

0 49

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है। हाल ही में अब फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार और विक्रांत मैसी ने शूटिंग के आखिरी दिन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

सामने आई तस्वीरों में दीपिका एसिड अटैक पीड़िता के लुक में ही नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में दीपिका इमोशनल होकर मेघना को गले लगाती नजर आ रही हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में विक्रांत मैसी, मेघना गुलजार और दीपिका गले लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए मेघना ने लिखा- छपाक की शूटिंग खत्म। मालती…अनमोल…मैं तुम दोनों को खुद के साथ ले जा रही हूं। इस फिल्म पर विश्वास जताने और अपना बेस्ट देने के लिए शुक्रिया।

बता दें कि फिल्म ‘छपाक’ एक सच्ची घटना पर आधारित है। 22 अप्रैल 2005 को जब लक्ष्मी अग्रवाल 15 साल की थीं तब एक युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया था। युवक चाहता था कि लक्ष्मी अग्रवाल शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लें लेकिन उनके मना करने पर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। ‘छपाक’ 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !