Local & National News in Hindi

J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 4 आतंकी, सर्च ऑप्रेशन जारी

0 240

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक SPO भी शामिल है, जो गुरुवार शाम एक सर्विस राइफल लेकर फरार हो गया था। खबर लिखे जाने तक सेना का सर्च ऑप्रेशन जारी था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा के लस्सीपोरा के पंजरान गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने तलाश अभियान शुरू किया।
जब सुरक्षा बल के जवान गांव के एक खास इलाके की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कारर्वाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस बीच सुरक्षा बलों ने कुलगाम के बाटपोरा में भी आतंकवादियों के खिलाफ घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। दोनों ही इलाकों में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।
सूत्रों ने बताया कि कुलगाम के बाटपोरा में भी आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद खोजी अभियान शुरू किया गया है। पूरे इलाके को सील करने के बाद घर-घर की तलाशी ली जा रही है। इस बीच किसी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए दोनों ही इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !