Local & National News in Hindi

‘फतेह’ की सलामती के लिए पूरा देश कर रहा है दुआएं, 41 घंटों से 120 फुट के बोरवैल में फंसी है जान

0 47

संगरूर के गांव भगवानपुरा में 120 फुट की गहराई वाले बोरवैल में गिरे 2 साल के फतेहवीर सिंह को बचाने की कोशिशों का दौर जारी है। 41 घंटे से भी ज्यादा  समय से एन.डी.आर.एफ., डेरा प्रेमी और आर्मी बच्चे को बचाने में जुटे है। इसी बीच बच्चे की स्थिति को कैमरों के माध्यम से लगातार देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार  किसान सुखविंद्र सिंह के 2 वर्षीय इकलौते बेटे फतेहवीर सिंह के एक बोरवैल में अचानक खेलते हुए गिर गया था। बच्चा 120 फुट गहराई और 9 इंच की पाइप में फंसा हुआ है ।  डाक्टरों की टीम बच्चे के जीवन प्रति पूरी उम्मीद रखे हुए है। बच्चे को निरंतर आक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था एक पाइप लाइन के माध्यम से की गई है। पूरा देश  बच्चे के जीवन की दुआ कर रहा है तथा पूर्ण सहयोग दे रहा है।
इस अवसर पर एस.डी.एम. सुनाम मनजीत कौर सूचना मिलने के तुरंत बाद से लेकर निरंतर घटनास्थल पर तैनात हैं। डी.सी. संगरूर घनश्याम थोरी ने कहा कि जैसे ही प्रशासन को इस संबंधी सूचना मिली तो पूरा प्रशासन घटनास्थल पर हाजिर हो गया तथा तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिए गए। एन.डी.आर.एफ. बठिंडा को बचाव कार्यों के लिए सूचित किया गया जो तुरंत सुनाम के लिए रवाना हो गई थी और गत लगभग 7 बजे उन्होंने बचाव कार्यों को संभाल लिया था। उन्होंने बताया कि बच्चे तक पहुंच के लिए बोरवैल के साथ थोड़ी दूरी पर समांतर 32 से 35 इंच व्यास वाला बोर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न तकनीकों से बचाव कार्य साथ-साथ चल रहे हैं। आज प्रात: मिलिट्री की असाल्ट इंजीनियरिंग रैजीमैंट ने भी बचाव कार्यों को संभाला। बच्चे के लगभग 110 फुट गहराई में फंसे होने की बात प्रशासन द्वारा की जा रही है तथा बचाव के प्रत्येक यत्न किए जा रहे हैं। एस.एस.पी. संगरूर व डा. संदीप गर्ग ने बताया कि सूचना मिलते ही एन.डी.आर.एफ. के कमांडैंट के अनुसार बोरवैल में आक्सीजन, सी.सी.टी.वी. कैमरे व जे.सी.बी. के प्रबंध कर दिए गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !