Local & National News in Hindi

अमेरिका ने ईरान के पेट्रोकेमिकल ग्रुप PGPIC सहित 39 कंपनियों पर लगाया बैन

0 45

वाशिंगटनः अमेरिका ने ईरान की सेना रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के साथ संबंध रखने को लेकर पेट्रोकेमिकल ग्रुप PGPIC सहित 39 अन्य कंपनियों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिका के राजस्व/वित्त विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की घोषणा की। विभाग का कहना है किPGPIC पर प्रतिबंध लगाने का लक्ष्य ईरान के सबसे बड़े और सबसे लाभकारी पेट्रोकेमिकल ग्रुप की वित्तीय स्थिति को खराब करना है।

यह प्रतिबंध ग्रुप से जुड़ी 39 अन्य छोटी कंपनियों और विदेशों में उसके कारोबार पर भी लागू होगा। यह प्रतिबंध ब्रिटेन की कंपनी एनपीसी इंटरनेशनल और फीलीपीन की एनपीसी एलायंस कॉरपोरेशन पर भी लागू होगा क्योंकि दोनोंPGPIC से जुड़ी हुई हैं

वित्त मंत्री स्टीवन मनुचिन ने एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई एक चेतावनी है कि हम IRGC को वित्तीय सहायता देने वाली होल्डिंग ग्रुप्स और कंपनियों को निशाना बनाते रहेंगे। विभाग ने यह चेतावनी भी जारी की है कि PGPIC के साथ कामकाज जारी रखने वाली अन्य कंपनियां भी इस प्रतिबंध के दायरे में आएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.