Local & National News in Hindi

शादी टूटने की खबरों पर हंसते हुए इमरान का ऐसा जवाब, अवंतिका की मां का छलका दर्द

0 49

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान इन दिनों पत्नी अवंतिका के साथ तलाक की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैंं। खबरों के मुताबिक इमरान और अवंतिका में अनबन हो गई थी, जिसके बाद दोनों की आपस में नहीं बन रही थी। फिलहाल वो इमरान से अलग रह रही हैं। हाल ही में अब इस पर अवंतिका की मां वंदना मलिक और इमरान का रिएक्शन सामने आया है।

दरअसल, हाल ही में इमरान एक इवेंट का हिस्सा बने थे। जहां उनसे उनकी शादीशुदा लाइफ के बारे में सवाल किया गया। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए अजीब रिएक्ट किया। इमरान ने अपने चेहरे पर मुस्कान बरकरार रखते हुए फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स को जवाब देते हुए कहा-आप लोग इवेंट में इस तरह के सवाल कैसे कर सकते हैं?

वहीं, अवंतिका की मां वंदना मलिक ने बेटी के रिश्ते पर जवाब देते हुए कहा-दोनों के रिश्ते में कोई सुधार नहीं हुआ है ना ही कोई बदलाव हुआ है। अब यह तो समय ही तय करेगा कि आगे क्या होगा। फिलहाल अवंतिका इस वक्त अपने परिवार के साथ रह रही हैं। कहा जा रहा है कि अवंतिका और इमरान का परिवार दोनों के बीच मतभेद दूर करने की कोशिश कर रहा है।

बता दें कि इमरान और अवंतिका ने लंबे अफेयर के बाद साल 2011 में शादी की थी। साल 2014 में इन दोनों को एक बेटी हुई थी। करीब एक महीने पहले अवंतिका घर छोड़कर चली गईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !