Local & National News in Hindi

गर्मी से परेशान देशवासियों के लिए अच्छी खबर, केरल में मानसून ने दी जोरदार दस्तक

0 70

नई दिल्ली: देशभर में लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। फिर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही हैं। लेकिन अब लोगों को गर्मी से बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। गर्मी से परेशान देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। एक सप्ताह की देरी से मानसून आज केरल के समुद्री तट से टकराया। इसी के साथ राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। पूरे केरल में बादल छाए हुए हैं।

समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। हालांकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि आज से मंगलवार तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में ‘भीषण गर्मी’ का प्रकोप जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बारिश और तूफान में 26 लोगों की मौत हो गई। आज सूबे में तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई लेकिन गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली है।

बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ है और शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने के कारण उमस का दौर जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !