Local & National News in Hindi

सहवाग ने दी धोनी को सलाह, बोले- इस तरह करें कंगारुओं के खिलाफ बलिदान बैज का इस्तेमाल

0 61

आज को भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में भिड़ेंगे, यह मुकाबला दोपहर तीन बजे से लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बलिदान बैच को लेकर धोनी को एक खास आईडिया दिया हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वीरू ने कहा, ‘साउथ अफ्रीका मैच के पहले धौनी ने आइसीसी से लिखित में इजाजत नहीं ली। फिलहाल, आइसीसी अपनी जगह, तो धौनी अपनी जगह सही हैं। धौनी अब भी बलिदान बैज का इस्तेमाल कर सकते हैं, अगर वह आइसीसी को लिखित में दें। हालांकि, वह इसका इस्तेमाल बैट पर कर सकते हैं। बैट पर दो लोगो लगाया जा सकता है। एक लोगो बैट बनाने वाली कंपनी का और दूसरा आप कोई और भी लगा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !