Local & National News in Hindi

दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र में पड़ रही है कड़ाके की ठंड , हथौड़े से जूस तोड़ रहे हैं जवान

0 45

जम्मू : सियाचिन दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्रों में आता है। यहां पर तापमान 40 से 70 डिग्री तक नीचे चला जाता है और ऐसे में भी भारतीय सैनिक रोजमर्रा के काम करते हैं और देश की सुरक्षा में जान की बाजी लगा देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय जवान खाने के लिए जदोजहद कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान किस तरह से खाने के तरल सामान को भी हथौड़े से तोडऩे के लिए विवश हैं।

समुद्र तल से करीब 20 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन में खाना जम जाता है। अंडे, जूस,पानी, आलू, टमाटर सब-सब जम जाता है। वीडियो में सेना का जवान फलों के जूस के टै्रटा पैक को तोड़ रहा है। वो कह रहा है कि जूस पहने से पहले उन्हें इसे गर्म करना पड़ता है। वो आगे अंडे लेता है और उसे भी तोडऩे की कोशिश करता है। अंडे भी पूरी तरह से जम चुके हैं। सियाचिन में नौकरी करना आसान नहीं है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। यूजर्स इस पर कमेंटस दे रहे हैं और सेना की बहादुरी की तरीफ कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.