Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

बिहार में अगले दो से तीन दिन छाए रहेंगे बादल, दीपावली पर ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Whats App

पटना।बिहार में इन दिनों उत्तर-पश्चिमी हवा के निरंतर प्रवाह से दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। पछुआ हवा का प्रवाह होने से दिन में धूप के बावजूद हल्की ठंड लगने के साथ ही रात के पारे में गिरावट देखी जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम आमतौर पर सामान्य रहा। राज्य के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। रविवार को राज्य में 8-10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक कुमार सिन्हा की मानें तो सोमवार से पटना का मौसम सामान्य रहने के साथ ही हवा की गति में कमी आएगी। पारे में भी कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा। दीपावली पर पटना का मौसम सामान्य रहने के साथ तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

राज्‍य में अगले दो से तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो से तीन दिनों में कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे व अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। पटना का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Whats App

शहर – तापमान

  • पटना – 30.4
  • गया – 29.3
  • भागलपुर – 30.6
  • पूर्णिया – 30.0
  • मुजफ्फरपुर – 27.8
  • मोतिहारी – 32.0
  • (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

अक्टूबर माह में 208 फीसद अधिक बारिश

मानसून की विदाई के बावजूद स्थानीय कारणों से राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्टूबर माह में पूरे प्रदेश में 179.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह औसत बारिश से 208 फीसद अधिक है। वहीं बीते वर्ष अक्टूबर माह में प्रदेश में 29.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जो औसत बारिश से 53 फीसद कम थी। प्रदेश में हुई कुल बारिश की बात करें तो पटना में अक्टूबर माह में 61.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। 19 अक्टूबर को पटना में सर्वाधिक बारिश 23.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं गया में अक्टूबर में 101.4 मिमी बारिश हुई।

एक अक्टूबर को गया में सर्वाधिक बारिश 50 मिमी बारिश हुई थी। भागलपुर में 296.1 मिमी जबकि एक अक्टूबर को 88 मिमी बारिश हुई। पूर्णिया में 161.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। जबकि 19 अक्टूबर को 52.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। अक्टूबर माह में प्रदेश के तापमान की बात करें तो प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 अक्टूबर को खगडिय़ा का सर्वाधिक तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गया का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री दर्ज किया गया।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374