
नई दिल्ली। चुनाव आयोग 30 अक्टूबर को हुए तीन संसदीय क्षेत्रों और 29 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के परिणाम आज घोषित करेगा। 30 अक्टूबर को जिन तीन लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ, उसमें दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, हिमाचल की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट शामिल है। विधानसभा की 29 सीटों में- असम की पांच, बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल व मेघालय की तीन-तीन, बिहार, राजस्थान व कर्नाटक की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम व तेलंगाना की एक-एक सीट शामिल हैं। यहां सबमें आज वोटों की गिनती हो रही है।
उपचुनाव के दौरान लगभग 26,50,004 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र थे। वहीं, बता दें कि ज्यादातर राज्यों में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होगा।
Live Updates:

लोकसभा सीटों पर उपचुनाव
NDA | 01 | ||||
CONGRESS+ | 01 | ||||
OTHERS | 01 |
विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
NDA | 14 | ||||
CONGRESS+ | 07 | ||||
OTHERS | 08 |
-टीएमसी कार्यकर्ता दिनहाटा, कूचबिहार में एक मतगणना केंद्र के बाहर जश्न मनाते दिखे। दरअसल पार्टी राज्य विधानसभा के उपचुनाव में सभी 4 सीटों पर आगे है। दिनहाटा से टीएमसी के उदयन गुहा 96,537 वोटों से आगे चल रहे हैं।
नीचे पढ़ें ताजा अपडेट
-14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव: मेघालय में एनपीपी और यूडीपी 1-1 सीट (कुल 2 सीटों) पर आगे, मिजो नेशनल फ्रंट मिजोरम में 1 सीट पर आग, कांग्रेस राजस्थान में दोनों सीटों पर और भाजपा तेलंगाना में अकेली सीट पर आगे चल रही है।
–भाजपा और कांग्रेस हिमाचल प्रदेश (कुल 3 सीटों) और कर्नाटक (कुल 2 सीटों) में 1-1 सीट पर आगे हैं, मध्य प्रदेश में सभी 3 सीटों पर भाजपा आगे है और कांग्रेस महाराष्ट्र में अकेली सीट पर आगे चल रही है।
–14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव: वाईएसआरसीपी आंध्र प्रदेश में अकेली सीट पर आगे, असम में भाजपा 3 पर और यूपीपीएल 2 पर, बिहार में जद (यू) और राजद एक-एक सीट पर और INLD हरियाणा में सिंगल सीट पर आगे चल रही है।
क्या बोला चुनाव आयोग
-चुनाव आयोग ने कहा, मतगणना के बाद विजय जुलूस की अनुमति नहीं। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से चुनाव का प्रमाण पत्र प्राप्त करने जाने के लिए विजेता उम्मीदवार या उसके अधिकृत प्रतिनिधि के साथ 2 से अधिक व्यक्तियों को जाने की अनुमति नहीं है। बता दें कि विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के उपचुनावों की मतगणना जारी है।
-बिहार की तारापुर विधानसभा उपचुनाव की तस्वीर कुछ इस तरह है कि तीसरा राउंड के बाद राजद के प्रत्याशी अरुण कुमार साह 4301 वोट से आगे चल रहे हैं। उनके बाद 2300 वोट के साथ एनडीए के राजीव कुमार हैं।
बिहार की जानकारी
-बिहार विधानसभा उपचुनाव पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हमारे पास जीत का शानदार अंतर होगा। अगर प्रशासन या अन्य लोग कोई गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करेंगे तो मैं यहां दरभंगा में हूं। मैं जनादेश को किसी के द्वारा चोरी नहीं होने दूंगा। हमारी टीमें यहां हैं और सब कुछ देख रही हैं।’
–बंगाल की चार विधानसभा सीटों शांतिपुर, खड़दह, गोसाबा और दिनहाटा में हुए उपचुनावों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। खड़दह, गोसाबा और दिनहाटा में शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी आगे बताए जा रहे हैं। शांतिपुर में वोटों की गिनती कुछ समय पहले ही शुरू हुई है। बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का भी कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल का क्या है हाल?
-14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव: मिजोरम में 1 सीट पर आगे चल रही मिजो नेशनल फ्रंट, कांग्रेस राजस्थान की दोनों सीटों पर आगे, भाजपा तेलंगाना में अकेली सीट पर आगे और पश्चिम बंगाल की सभी 4 सीटों पर टीएमसी बढ़त बनाए हुए।
इन राज्यों में भाजपा आगे
-14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव: असम की 5 में से 2 सीटों पर भाजपा, हरियाणा की 1 सीट पर INLD, हिमाचल प्रदेश की 3 में से 2 सीट पर कांग्रेस और मध्य प्रदेश की सभी 3 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवार आगे
-राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव 2021 की मतगणना जारी है। उपचुनाव के परिणाम मंगलवार दोपहर तक आ जाएंगे। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती होगी और बाद में ईवीएम खोली गई। सोमवार सुबह आठ बजे से वल्लभनगर विधानसभा सीट की मतगणना उदयपुर में जबकि धरियावद विधानसभा सीट की मतगणना प्रतापनगर जिला मुख्यालय पर शुरू हुई। वल्लभनगर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रीति शक्तावत आगे चल रही हैं।
14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों का ताजा आंकड़ा
-14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की मतगणना जारी है | मध्य प्रदेश की 3 में से 1 सीट पर भाजपा आगे, मेघालय की 3 में से 1-1 सीट पर NPP और UDP आगे, मिजोरम की 1 सीट पर जोरम पीपुल्स मूवमेंट आगे और राजस्थान की 2 में से 1 सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
तीन लोकसभा में से दो पर BJP आगे
-3 संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव: मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में BJP आगे और दादरा और नगर हवेली में शिवसेना आगे।
-14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव: असम की 5 में से 1 सीट पर भाजपा आगे, बिहार की 2 में से 1 सीट पर राजद, हिमाचल प्रदेश की 3 में से 1 सीट पर कांग्रेस और कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे चल रही है।
-बंगाल विधानसभा उपचुनाव परिणाम: दिनहाटा व गोसाबा में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी आगे। शांतिपुर में अभी तक नहीं शुरू हो पाई है वोटों की गिनती। खड़दह में राज्य के मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय आगे चल रहे हैं।
-दरभंगा(बिहार): जिले की कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू होने के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती हो चुकी है। इस सीट पर कुल आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उनमें जदयू से अमन भूषण हजारी, राजद से गणेश भारती, कांग्रेस से अतिरेक कुमार और लोजपा (रामविलास) से अंजू देवी व अन्य शामिल हैं। पहले राउंड में राजद के गणेश भारती आगे।
-तेलंगाना : तीन राज्यों की तीन संसदीय सीटों और 14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर आज सुबह उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. करीमनगर जिले के हुजूराबाद में एसआरआर कॉलेज के दृश्य।
-आंध्र प्रदेश: राज्य विधानसभा उपचुनाव के लिए पोस्टल बैलेट की गिनती बडवेल, कडपा में चल रही है।
Andhra Pradesh: Postal ballots counting for State Assembly by-poll is underway at Badvel, Kadapa. pic.twitter.com/3PyZNOzNa8
-राजद नेता तेजस्वी यादव, बिहार उपचुनाव की मतगणना पर बोले, ‘हम भारी मतों से जीतेंगे। प्रशासन या कुछ लोग अगर गड़बड़ी करेंगे तो हम यहां हैं, इसीलिए हम दरभंगा आए हैं। हमारी नजर हर किसी पर है। जनादेश की चोरी हम नहीं होने देंगे। यहां कई मंत्री भी डेरा डालकर बैठे हैं, उनपर भी हमारी नज़र है।’
-पश्चिम बंगाल: चार विधानसभा सीटों दिनहाटा, खरदाहा, गोसाबा (एससी) और शांतिपुर में 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। दिनहाटा कालेज के मतगणना केंद्र की तस्वीरें।
West Bengal: Results of four assembly seats — Dinhata, Khardaha, Gosaba (SC), and Santipur — that went into bypolls on October 30 will be announced today; visuals from Dinhata College counting centre. pic.twitter.com/5NZgErIotN
-मंडी लोकसभा क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के लिए हाल ही में हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई।
आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर हुए उपचुनाव में ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया। मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) मतदाता की पहचान का मुख्य दस्तावेज रहा। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर, चुनाव ड्यूटी में लगे निजी व्यक्तियों सहित सभी मतदान कर्मियों और चुनाव अधिकारियों को सेवाओं के लिए भेजे जाने से पहले उनका पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराया गया।