Local & National News in Hindi

मौत से हारा फतेहः भड़के लोगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

0 66

संगरूरः 150 फुट गहरे बोरवैल में गिरे 2 साल के बच्चे फतेहवीर सिंह को 5 दिन बाद बाहर निकाला गया है, जिसे चंडीगढ़ के पी.जी.आई. अस्पताल ले जाया गया। फतेहवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आम लोगों ने पी.जी.आई. के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
वहीं फतेहवीर की मौत की खबरों के बाद लोग घटनास्थल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि यदि फतेह का रेस्क्यू ऑपरेशन उस ही बोरवैल के द्वारा करना था तो इतने दिनों से इंतज़ार क्यों किया जा रहा था। भड़के लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। उन्होंने कहा कि प्रशाशन ने उनके साथ धोखा किया है।

इस तरह हुआ था हादसा
गौरतलब है कि सुनाम इलाके में पड़ते सुगरूर जिले के गांव भगवानपुरा निवासी सुखविंदर सिंह का परिवार खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उनका खेल रहा 2 साल का बेटा फतेहवीर सिंह न जाने कब उस तरफ चला गया, जहां पिछले 10 साल से बंद पड़े बोरवेल को प्लास्टिक की बोरी से ढ़क रखा था। धूप और बारिश वगैरह में कमजोर हो चुकी बोरी पर जैसे ही बच्चे का पैर पड़ा, वह उसी में ही उलझकर बोरवैल में नीचे चला गया। बच्चा 120 फुट गहराई और 9 इंच की पाइप में फंस गया था। बच्चे के नीचे गिरने का पता चलते ही घर वालों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन घटनास्थल पर हाजिर हो गया व तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। बच्चे को निकालने के लिए एन.डी.आर.एफ., डेरा प्रेमी और आर्मी की टीमें जुटी रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !