New Year
Breaking
रकम दोगुना करने का झांसा देकर कागज का बंडल पकड़ाया दो ठग गिरफ्तार रीवा संभाग की 1126546 बहनें लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित सीएम के आगमन के आधे घंटे पूर्व मार्गों को किया जाएगा डायवर्ट अपराधियों के अतिक्रमण ध्वस्त कर प्रशासन ने की एक करोड़ 20 लाख रुपये की सरकारी जमीन मुक्त स्कूल चलें हम अभियान 16 से शुरू होंगेएम शिक्षामित्र एप से होगी बच्चों व शिक्षकों की उपस्थित दर्ज मंडला पुलिस व हाक फोर्स को सर्चिंग के दौरान मिला नक्सली डंप जुलाई में होगा शुक्र का महागोचर इन राशि वालों पर खूब बरसेगा धन होंगे मालामाल बिग बाॅस ओटीटी 2 में नजर आएंगे ये फेमस सेलिब्रिटीज इस दिन से शुरू होने जा रहा है शो देवकीनंदन चौक से गोलबाजार तक चला अभियान दी गई अंतिम चेतावनी अल्काराज को हराकर फाइनल में पहुंचे जोकोविच रिकॉर्ड 23वें ग्रैंड स्लैम जीतने पर नजर

पश्चिम चंपारण के बगहा में इस साल भी पौधों के साथ मनेगी दीपावली, तैयारी जोरों पर

Whats App

बगहा (पचं)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव कमलनाथ मुख्य सड़क के किनारे लगे पौधों के पास 2100 दीप जलाएंगे। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। यादव ने बताया कि इस कार्य में नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता गणमान्य नागरिकों का हमेशा से सहयोग मिलता रहा है। इस बार भी दीपावली की पूर्व संध्या पर महिला एवं पुरुष संयुक्त रूप से पौधों के साथ दीपावली मनाएंगे। इससे साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लेंगे। उन्होंने बताया कि देश में बढ़ती वायु प्रदूषण से देश एवं राज्य के नागरिकों पर स्वास्थ्य के प्रति बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जरूरत है कि हम पर्यावरण को सुरक्षित रखें एवं प्रत्येक नागरिक अधिक से अधिक पेड़ पौधे को लगावें। ताकि वायु प्रदूषण को रोक लगाया जा सके । बताया कि एक पेड़ 100 पुत्र के समान होता है। जिससे स्वच्छ वातावरण फल फूल एवं हमें छाया मिलती है । इसके साथ ही हमें पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए एक साथ मिलकर सुरक्षा करने का संकल्प भी लेना चाहिए। बता दें कि श्री यादव ने पौधारोपण और पर्यावरण संतुलन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।

धनतेरस पर खूब हुई बर्तन व गहनों की खरीदारी

बेतिया। धनतेरस को लेकर मंगलवार को मैनाटांड़ प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के बाजारों में भारी भीड़ रही। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मनपसंद सामानों की खरीदारी की। बर्तन, ज्वेलरी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य दुकानों को इस अवसर पर खासतौर से सजाया गया था। धनतेरस यानी धन की कामना के इस पर्व पर जहां बर्तन की दुकानदारों की दुकानों पर खरीदारी की भीड़ देखी गयी। प्रखंड मुख्यालय, इनरवा, पिड़ारी भंगहा, रामपुर, मर्जदवा आदि जगहों पर बर्तनों की दुकानों पर लोगों ने खूब खरीदारी की। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने खरीद पर आकर्षक उपहार भी दिए।

रकम दोगुना करने का झांसा देकर कागज का बंडल पकड़ाया दो ठग गिरफ्तार     |     रीवा संभाग की 1126546 बहनें लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित     |     सीएम के आगमन के आधे घंटे पूर्व मार्गों को किया जाएगा डायवर्ट     |     अपराधियों के अतिक्रमण ध्वस्त कर प्रशासन ने की एक करोड़ 20 लाख रुपये की सरकारी जमीन मुक्त     |     स्कूल चलें हम अभियान 16 से शुरू होंगेएम शिक्षामित्र एप से होगी बच्चों व शिक्षकों की उपस्थित दर्ज     |     मंडला पुलिस व हाक फोर्स को सर्चिंग के दौरान मिला नक्सली डंप     |     जुलाई में होगा शुक्र का महागोचर इन राशि वालों पर खूब बरसेगा धन होंगे मालामाल     |     बिग बाॅस ओटीटी 2 में नजर आएंगे ये फेमस सेलिब्रिटीज इस दिन से शुरू होने जा रहा है शो     |     देवकीनंदन चौक से गोलबाजार तक चला अभियान दी गई अंतिम चेतावनी     |     अल्काराज को हराकर फाइनल में पहुंचे जोकोविच रिकॉर्ड 23वें ग्रैंड स्लैम जीतने पर नजर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374