Breaking
2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी

मां ने लिया था लोन, रिकवरी एजेंट बेटी को लेकर चला गया; पटना के थाने में दोनों ने कही एक ही बात

Whats App

फुलवारीशरीफ । : झारखंड के हजारीबाग शहर की रहने वाली एक लड़की को एक युवक के साथ पटना पुलिस ने पकड़ा है। फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने बोचाचक से दोनों को हिरासत में लिया था। दोनों ने बताया है कि वे बालिग हैं। इसके बावजूद पुलिस ने उनके स्‍वजनों को इसकी सूचना दी है। दोनों की बात सुनने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अगली कार्रवाई के लिए स्‍वजनों के आने का इंतजार कर रही है। दोनों ने पुलिस को बताया है कि वे एक-दूसरे को प्‍यार करते हैं, लेकिन स्‍वजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए और पटना आकर किराए का मकान लेकर रहने लगे।

प्रेमिका की मां ने लिया था लोन

दोनों चार माह पहले झारखंड से फरार होकर फुलवारीशरीफ में आए थे। प्रेमी युवक हजारीबाग में निजी फायनांस कंपनी में काम करता था। उसने एक वर्ष पहले प्रेमिका की मां को लोन दिलाया था। लोन का पैसा रिकवरी करने वह लड़की के घर पर जाता रहता था। इसी दौरान वह लड़की के संपर्क में आया। दोनों के बीच प्‍यार परवान चढ़ा और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई। प्रेमी के स्वजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे लड़के को अपनाने को तैयार नहीं हुए। थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि दोनों बालिग हैं। उनके स्वजनों से संपर्क किया गया है।

Whats App

महिला हत्या मामले में दो गिरफ्तार, जेल

इधर, जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के गांव में महिला की हत्या मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार लोगों में भगवान पासवान एवं अंबुज कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों लोगों से पूछताछ के उपरांत कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मालूम हो कि इस हत्या मामले में नौ लोगों के खिलाफ मृतका की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी     |     हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP     |     रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा     |     कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला     |     बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला     |     मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप     |     नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे     |     ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां     |     इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन     |     मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374