लुधियाना: समराला चौक के निकट एक युवती का आशिक युवती को अन्य पुरुष के साथ देख कर भड़क गया जिसके बाद आशिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कार सवार युवक पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल की जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को वह अपने दोस्त सावन सिंह और 2 महिला दोस्तों के साथ बस स्टैंड से समराला चौक की तरफ जा रहा था। कार वह ड्राइव कर रहा था। साइड वाली सीट पर एक परिचित युवती उसके साथ बैठी हुई थी। रास्ते में उक्त युवती की हैरी नामक युवक के साथ बहस शुरू हो गई।
कुछ देर बाद हैरी अपने साथियों के साथ समराला चौक के निकट पहुंचा और उसकी कार को रोका। हैरी सहित उसके साथियों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार हैरी को शक था कि उसकी महिला साथी का किसी अन्य युवक के साथ अफेयर चल रहा है। इसी कारण हैरी ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी आदित्य शर्मा ने बताया कि हैरी और हमला करने वाले उसके 10-12 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमला करने वाले 2 युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.