Local & National News in Hindi

क्लीनिक के बाहर स्पाॅट हुईं मलाइका, मैक्सी ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

0 53

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है। मलाइका जितना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में होती है, उतनी ही वह अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती है। सोमवार शाम मलाइका को बांद्रा के एक क्लीनिक के बाहर देखा गया

इस दौरान मलाइका व्हाइट कलर की मैक्सी ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में दिखीं। मलाइका ने लाइट मेकअप और शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया है। हेयस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बन किया था।

मलाइका ने मीडिया को हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए पोज दिए। मलाइका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहती है। ये दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट होते रहते है। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। खबरें है कि ये दोनों जल्द ही शादी रचाने वाले है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !