Local & National News in Hindi

पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी से घायल जवान ने तोड़ा दम

0 48

पुंछ : पुंछ के शाहपुर सेक्टर में सोमवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल सेना के लांस नायक ने मंगलवार को दम तोड़ दिय। जवान बुरी तरह से घायल था और उसे आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार को शाम पांच बजे के करीब पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुये पुंछ में भारी गोलीबारी की। फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया था जबकि एक जवान गंभीर तौर पर घायल हो गया था।

सेना के प्रवक्ता ले कर्नल देवेन्द्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तान ने सोमवार शाम को अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया। आज जिस जवान ने अंतिम सांसे ली हैं उनकी पहचान लांस नायक मोहम्मद जावेद निवासी बिहार के तौर पर हुई है। उनका शव उनके पैतृक गांव भेज दिया है और वहां पूरे सैन्य सम्मान के  साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.