New Year
Breaking
इमरान खान को एक और झटका PTI के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही गिरफ्तार दो हफ्तों में 200 साइट्स पर शुरु हो जाएगा BSNL का 4G नेटवर्क दिसंबर तक 5G भी होगा उपलब्ध गंगा जमुना स्कूल में मतांतरण का मामला आया सामने नियमों का पालन नहीं बैरागढ़ में फुटकर सब्जी व्यवसायियों के लिए स्थायी ठिकाना नहीं बना सका नगर निगम अस्पताल खोलने के नाम पर भवन मालिक और अन्य से लाखों की धोखाधड़ी एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम कैसे डाउनलोड करें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम Android और iOS यूजर्स जानिए ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार बादलों की आवाजाही से 40 डिसे के नीचे रहा पारा

कैलाशपति मिश्र के राजनीतिक जीवन का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : सांसद

Whats App

भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर अतिथि गृह में बुधवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह गुजरात एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल थे। माल्यार्पण के बाद सांसद ने कहा कि कैलाशपति मिश्र का राजनीतिक जीवन का अनुसरण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि कैलाशपति बिहार जनसंघ के अगुवा जो बाद के चलकर बिहार प्रदेश भाजपा के भीष्म पितामह के रूप में जाने गए। उन्होंने कहा कि मिश्र के नेतृत्व में बिहार में भाजपा को काफी मजबूती मिली थी। उनके मार्ग दर्शन में बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में हजारों के संख्या में भाजपा को समर्पित कार्यकर्ता मिला था। वे गरीबों के हिमायती थे। सांसद ने कहा कि कैलाश पति मिश्र 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था। उस समय उच्च विद्यालय के छात्र थे। बक्सर स्थित अपने विद्यालय के मुख्य द्वार पर भारत छोड़ो आंदोलन के समर्थन में धरना दिए थे। इस कारण उन्हें जेल जाना पड़ा था। वे 1943 से आरएसएस के सदस्य रहे। सांसद ने कहा कि भारत सरकार मिश्र के सम्मान में डाक टिकट जारी कर उनको अमर किया है। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अवधेश कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुजीत पांडेय, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रफ्फुल राज पांडेय, दारा सिंह, लोकेश नाथ पांडेय, त्रिलोकी श्रीवास्तव, शंकर पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम

– पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की मनी पुण्यतिथि

Whats App

– दुर्गा मंदिर के अतिथि गृह में आयोजित किया गया कार्यक्रम

इमरान खान को एक और झटका PTI के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही गिरफ्तार     |     दो हफ्तों में 200 साइट्स पर शुरु हो जाएगा BSNL का 4G नेटवर्क दिसंबर तक 5G भी होगा उपलब्ध     |     गंगा जमुना स्कूल में मतांतरण का मामला आया सामने नियमों का पालन नहीं     |     बैरागढ़ में फुटकर सब्जी व्यवसायियों के लिए स्थायी ठिकाना नहीं बना सका नगर निगम     |     अस्पताल खोलने के नाम पर भवन मालिक और अन्य से लाखों की धोखाधड़ी     |     एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स     |     WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम     |     कैसे डाउनलोड करें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम Android और iOS यूजर्स जानिए     |     ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार     |     बादलों की आवाजाही से 40 डिसे के नीचे रहा पारा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374