Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अब RCB के घर में नहीं होंगे IPL के मैच! बेंगलुरु भगदड़ मामले में आया बड़ा फैसला झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: भरभरा कर गिर गई सरकारी स्कूल की छत, 4 बच्चों की मौत, 17 घायल… मौके पर पु... सितंबर के बाद कर्नाटक में होगा बड़ा राजनीतिक बदलाव… सिद्धारमैया के मंत्री के बयान से अटकलें तेज दिल्ली पहुंचे MNM चीफ कमल हासन, कल लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ 19 साल बाद भी न्याय का इंतजार…मुंबई ब्लास्ट के आरोपियों के बरी होने बाद छलका मृतकों के परिवार का दर्... पंडित का नाम ‘कासिम’, मंदिर में कृष्ण बनकर रह रहा था; बस एक चूक से खुल गई पोल RSS और BJP के लिए अपनी सोच बदलनी होगी… मुसलमानों से फिरोज बख्त अहमद की अपील ‘स्कैनर सही काम कर रहा या…’, दुकानदार से मांगा मोबाइल, 1 रुपए ट्रांसफर करने के बाद उड़ाए 75 हजार विधानसभा में वीडियो गेम पर रमी खेलने वाले मंत्री क्या देंगे इस्तीफा? अटकलों के बीच अजित पवार ने कही ... जहां स्कूल का मर्जर किया वहीं खोलेंगे PDA की पाठशाला…यूपी सरकर पर भड़के अखिलेश

MLA Raman Arora ने खासम-खास को भी दिखाया था अपना रंग, ऐसे बनाई दूरी

4

जालंधर: विधायक रमन अरोड़ा ने रामा मंडी के रहने वाले अपने खासम-खास गौरव अरोड़ा की नगर निगम चुनावों में टिकट काटकर उसके साथ धक्केशाही की थी, जिसके बाद गौरव ने विधायक से पूरी तरह से दूरी बना ली। हालांकि यह गौरव अरोड़ा वही है, जिसने 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले ही 2021 के अंत में कांग्रेस के अलविदा कहकर आप दामन थाम लिया था और रमन अरोड़ा को विधायक बनाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की थी। उस समय गौरव अरोड़ा तथा किन्नु के अलावा कोई भी रमन अरोड़ा के साथ नहीं था।

गौरव निगम चुनावों की तैयारी करता था और उससे लोकसभा चुनावों के समय जब उसने आप से नाराज होकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी तो विधायक रमन अरोड़ा और उसका समधि राजू मदान रातो-रात गौरव को वापिस आप में ले आए थे। इसके बावजूद भी जब नगर निगम चुनाव आए तो विधायक रमन अरोड़ा ने गौरव अरोड़ा की टिकट काट दी। उसके बाद भी गौरव किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं हुआ लेकिन रमन अरोड़ा से जरूर दूरियां बना लीं। निगम चुनावों के बाद उसे कभी देखा भी नहीं गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.