ब्रेकिंग
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले- पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पंजीकरण में आई 10% गिरावट मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में HC का बड़ा फैसला – ‘खुला’ करने के लिए अब जरुरी नहीं पति की मंजूरी चोटी काटने से लेकर पुलिस पर पथराव तक… इटावा कथावाचक कांड की पूरी कहानी, जिससे लखनऊ तक मचा संग्राम गूगल के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ने तिरुमाला मंदिर के एसवी ट्रस्ट को दान किए 1 करोड़ रुपये झारखंड में पीएम आवसा योजना 2.0 हुई शुरू, ऐसे करें अप्लाई ‘मुझसे कोई प्यार नहीं करता…’ सांवले रंग का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाई लड़की, फंदे पर लटककर दे दी जान जश्न के बीच गुजरात में AAP को झटका, बोटाद के विधायक का पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा हिमाचल: पहले से थी चेतावनी, फिर क्यों बनाया नाले के पास मजदूरों का ठिकाना… बादल फटा और बह गए 20 लोग चीन में राजनाथ सिंह का SCO घोषणा पत्र पर दस्तखत से इनकार, आतंकवाद के मुद्दे को कमजोर करने की साजिश CM योगी ने जिस स्कूल में कराया बच्ची का एडमिशन, कितना महंगा है वो, जानें कैसे मिलता है दाखिला
पंजाब

पंजाब में गर्मी ने तोड़े सारे Record, 10 जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग ने राज्य में भीषण गर्मी के बीच 10 जिलों में  हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अलग-अलग जिलों के लिए 10 जून से 13 जून तक चेतावनी जारी हुई  है।

मौसम विभाग से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 11 साल के औसत की तुलना में यह साल सबसे गर्म है। एक ओर जहां तापमान की वृद्धि ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। वहीं बारिश न होने के कारण भी लोग काफी प्रभावित हो रहे है। पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो 2020-2021 के जून के महीने में अधिकतम तापमान 38.9-40 डिग्री के ही बीच रहा था, जबकि साल 2022-2023 में जून का औसत तापमान 39 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया था। साल 2024-2025 में जून महीने का औसत तापमान 41 डिग्री के आसपास था, लेकिन इस साल जून महीने के नौवे दिन तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है। दोपहर को ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे आसमान से आग उगल रही हो। वहीं प्रंचड गर्मी के बाच आगजनी की घटनाओं में भी वृद्धि आंकी गई है।

विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना के समराला में दर्ज किया गया, जो कि 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, चंडीगढ़ शहर में 43.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 44.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 44.2 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में पंजाब में अधिकतम तापमान औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Related Articles

Back to top button