Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

6 अप्रैल को भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में मनाएगी स्थापना दिवस

Whats App

शिमला। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे। भाजपा ने बैठक में निर्णय लिया की 6 अप्रैल को भाजपा प्रदेश भर में स्थापना दिवस को एक भव्य कार्यक्रम के रूप में मनाएगी।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को विधानसभा स्तर पर मानने जा रही है, इस कार्यक्रम में लगभग 5000 कार्यकर्ता प्रति विधानसभा भाग लेंगे। यह कार्यक्रम अपने आप में एक जनसभा के सामान होगा।
उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम में बूथ स्तर के सभी त्रिदेव जोकी बूथ अध्यक्ष, पलक और बिएलए अपेक्षित होंगे। कार्यक्रम में सभी विधायक, मंत्री, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे और इसमें एक किट का वितरण भी करेंगे जिसमे भाजपा के झंडे, पटके और त्रिदेव की नाम की पट्टिका होगी। भाजपा पूरे प्रदेश में लगभग 50000 बड़े झंडे लगाने जा रही है। झंडे का साइज 10 फूट होगा। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा की 6 अप्रैल को स्थापना दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रातः 10 बजे संबोधित करेंगे। इस संबोधन को सभी कार्यकर्ता टेलीविजन या एलईडी पर कार्यक्रम स्थल पर सुनेंगे। स्थापना दिवस कार्यक्रम के उपरांत भाजपा महाजनसंपर्क अभियान का सुभारंभ करेगी और सभी कार्यकर्ता भाजपा की पदयात्रा में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है, इस दिन को हम सब भव्य रूप में मनाएंगे। स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचालन होगा। भाजपा का स्थापना दिवस एक प्रभावी कार्यक्रम रहने वाला है।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374