Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177
Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मस्कट से मुंबई आ रहा था विमान पाइप-नल पहनकर बिहार विधानसभा पहुंचे RJD विधायक, क्यों किया ऐसा विरोध-प्रदर्शन? कारगिल विजय दिवस के 26 साल… वीरगाथा से ऑपरेशन सिंदूर तक भारत का नया शौर्यपथ ऑपरेशन सिंदूर पर सोमवार को लोकसभा में राजनाथ करेंगे चर्चा की शुरुआत, 16 घंटे होगी बहस हजारों मील दूर के मुद्दों की जगह अपने देश पर ध्यान दें… गाजा नरसंहार मामले पर CPI-M को बॉम्बे हाईकोर... गजब! 90000 में खरीद कर लाया दुल्हन, 2 रही दूल्हे के साथ; तीसरे दिन जेवर-कैश लेकर फरार Bihar SIR: अब तक 99.86% वोटर किए गए कवर, 7.23 करोड़ मतदाताओं ने एसआईआर में जताया भरोसा: चुनाव आयोग लालू के परिवार में ‘गृहयुद्ध’ का आगाज! तेज प्रताप ने RJD और परिवार के लोगों को X पर किया अनफॉलो नेताओं की नमाज से राजनीति के केंद्र तक..दिल्ली की संसद वाली मस्जिद का इतिहास झालावाड़ स्कूल हादसा: 7 बच्चों की मौत के बाद एक्शन, 5 टीचर सस्पेंड; 34 बच्चे हैं घायल

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177

इंदौर में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

4

इंदौर। बुधवार को दिन में इंदौर शहर के पूर्वी हिस्से पर मेघ मेहरबान रहे। दोपहर दो बजे बाद रीगल, विजयनगर, पलासिया क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक वर्षा हुई। रीगल क्षेत्र स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेदर स्टेशन पर दोपहर सवा दो से सवा तीन बजे तक एक घंटे में 15 मिमी वर्षा दर्ज हुई। शाम सवा छह से साढ़े आठ बजे पांच मिमी वर्षा हुई। हालांकि दोपहर में एयरपोर्ट क्षेत्र में कम वर्षा हुई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर रात 8.30 बजे तक पांच मिमी वर्षा दर्ज हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को इंदौर के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान शहर में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में उत्तर-पूर्व मप्र पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। वही बंगाल की खाड़ी पर भी एक चक्रवात सक्रिय है।

27 जून के बाद बारिश में आएगी कमी

वहीं अरब सागर से एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व मप्र की ओर जा रही है। ऐसे में अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर में अभी मध्यम से भारी वर्षा की स्थितियां दिखाई दे रही हैं। गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी पर रोक लगेगी। ऐसे में 27 जून को शहर में मध्यम बारिश होगी और इसके बाद बारिश में कमी आएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.