Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177
Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बिहार: NSUI के राष्ट्रीय महासचिव चुन्नू सिंह लापता, 3 दिन हुए, मोबाइल भी बंद, पुलिस के भरोसे परिवार आवारा कुत्तों को लेकर बदल जाएगा सुप्रीम कोर्ट का आदेश? सीजेआई की इस टिप्पणी से जगी आस इंदिरा गांधी ने मतदाताओं को मूर्खों का समूह कहा-राजीव ने बैलेट पेपर को खराब कहा अब राहुल… गांधी परिव... ग्रेटर नोएडा डीपीएस में 3 साल की बच्ची से रेप केस में कर्मचारी को उम्रकैद, स्कूल पर 10 लाख का जुर्मा... ‘जितना बोलेगा उतना मारूंगा, शांति से खड़ा रह…’, बागपत में वर्दी की हनक, कांस्टेबल ने कर दिया युवक का ... रातोरात घर से भागी 3 लड़कियां… एक बनी दूल्हा, दूसरी दुल्हन और तीसरी बन गई देवर; चर्चा में क्यों है य... कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी पर 60 लाख भक्तों के आने की संभावना, मथुरा और वृंदावन में गाड़ियों की ए... गाजियाबाद: स्कूल में टीके और कलावे पर विवाद, छात्राओं को बाहर निकाला… हिंदू संगठनों का हंगामा जादू-टोना के शक में खंभे से बांधकर पीटा, फिर पिलाया पेशाब… कटिहार में दो लोगों से हैवानियत खूंखार और वांटेड सलीम तस्कर को लाया गया भारत, नेपाल में हुई थी गिरफ्तारी

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177

‘चलो तुमको मायके छोड़ आऊं…’, पति ने बीवी को कार में किया बेहोश, फिर दो महीने की शादी में वफा का दिया ये सिला

5

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ SSP को शिकायत दी है. महिला ने बताया- साहब! मेरे पति ने मुझे कहा कि चलो मायके छोड़ आता हूं. फिर कार में उसने मुझे बेहोश कर दिया. बाद में जब मेरी आंख खुली तो मैंने खुद को नहर के किनारे पाया. महिला ने पति पर दहेज के प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है.

महिला की दो माह पूर्व शादी हुई है. एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं. मामले में पुलिस जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार आगरा के थाना बाह में जैतपुर कलां चर्तुभुजपुरा की रहने वाली श्याम वती ने बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल को सिविल लाइन अड्डा जुहाना के किताब सिंह से हुई थी.

आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था. महिला ने आरोप लगाया कि उसको कमरे में बंद करके मुंह में कपड़ा ठूसकर मारपीट भी की गई. गुरुवार को शाम पति मायके छोड़ने के बहाने अपने दोस्त की कार से ले गया. रास्ते में नशीली दवा छिड़ककर उसने बेहोश कर दिया.

इकदिल नहर के पास फेंका

महिला का कहना है कि कुछ समय बाद होश आने पर उसने खुद को इकदिल नहर के पास पाया. वहां से राह चलते एक युवक से मोबाइल लेकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस उसे थाने ले गई. फिर वहां से परिजन घर ले गए. शुक्रवार को परिजनों संग एसएसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंची और पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए मांग की. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. पति से भी पूछताछ की जाएगी. मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.