Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

विराट कोहली ऐसे ही नहीं हैं मार्डन क्रिकेट के ‘रन मशीन’, जानिए डेब्यू से लेकर अब तक हर साल बनाए हैं कितने रन

Whats App

नई दिल्ली। विराट कोहली टीम इंडिया के ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत की गौरवशाली बल्लेबाजी परंपरा को अपने खेल के माध्यम से और आगे बढ़ाया है। सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर जैसे बल्लेबाजों के बाद हम गर्व से कह सकते हैं कि अब हमारे पास विराट कोहली हैं। कोहली सिर्फ नाम से ही नहीं बल्कि अपने काम से विराट हैं और उनकी उपलब्धि पर हर भारतवासी गर्व कर सकता है।

अब जिस भारतीय बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद अब तक वर्ल्ड लेवल पर सबसे ज्यादा रन (23, 159 रन), सबसे ज्यादा शतक (70), सबसे ज्यादा दोहरा शतक (7), सबसे ज्यादा अर्धशतक (117), सबसे ज्यादा मैन आफ द मैच (57), सबसे ज्यादा प्लेयर आफ द सीरीज (19) के खिताब जीते हैं उनकी ऐसी उपलब्धि देश के क्रिकेट को और गौरवशाली बना देती है। 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे विराट कोहली 33 साल के हो गए और वो साल 2008 से भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व लगातार कर रहे हैं।

डेब्यू के बाद से अब तक विराट द्वारा हर साल बनाए गए रनों का आंकड़ा

Whats App

विराट कोहली ने साल 2008 के बाद भारत के लिए अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया था और उसके बाद से लेकर अब तक उन्होंने वर्ल्ड लेवल पर हर फार्मेंट को मिलाकर सबसे ज्यादा रन (23,159 रन) बनाने में सफलता हासिल की है। अपने करियर के शुरुआत साल में तो वो अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन उसके बाद जब उन्होंने लय पकड़ी तो उसके बाद वो अब तक नहीं रुके हैं और उनके रन का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आइए एक नजर डालते हैं विराट कोहली द्वारा बनाए हर साल उनके रन पर-

इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली द्वारा हर साल बनाए गए रन-

2008 – 159 रन

2009 – 325 रन

2010 – 1021 रन

2011 – 1644 रन

2012 – 2186 रन

2013 – 1913 रन

2014 – 2286 रन

2015 – 1307 रन

2016 – 2595 रन

2017 – 2818 रन

2018 – 2735 रन

2019 – 2455 रन

2020 – 842 रन

2021 – 873* रन (इस साल का यह आंकड़ा अब तक का है)

2000 के दशक में हर साल विराट का प्रदर्शन

2000 के दशक में 8 साल तक विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। साल 2011, 2012, 2013, 2014, 2016, 2017, 2018, 2019 में उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से क्रिकेट के हर प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने में सफलता हासिल की थी।

2000 के दशक में हर साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-

2011- विराट कोहली (1644 रन)

2012- विराट कोहली (2186 रन)

2013- विराट कोहली (1913 रन)

2014- विराट कोहली (2286 रन)

2015- अजिंक्य रहाणे (1352 रन)

2016- विराट कोहली (2595 रन)

2017- विराट कोहली (2818 रन)

2018- विराट कोहली (2735 रन)

2019- विराट कोहली (2455 रन)

2020- केएल राहुल (847 रन)

2021- रोहित शर्मा (1175* रन) (यह आंकड़ा 2021 के अब तक के मैचों का है)

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374