राजस्थान की राजधानी जयपुर से बेहद ही मार्मिक मामला सामने आया है, जहां बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी में एक युवक मोबाइल गिर गया. वह उस मोबाइल को रोते पानी में ढूंढता हुआ नजर आया है. अब इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसने सरकारी दावों की पोल खोलकर रख दी है. सरकार बेशक सीवेज सिस्टम ठीक होने का दावा करती, लेकिन इस तरह की घटना सभी दावों पर पानी फेरती हुई नजर आ रही है.
यह पूरा मामला जयपुर के रामनिवास बाग इलाके का है. सुभाष चौक इलाके का रहने वाले हलधर नाम का युवक अपनी एक्टिवा स्कूटी से कहीं जा रहा था कि इस बीच सड़क पर भरे पानी में वह गिर गया. उसका मोबाइल भी पानी में गिर गया. काफी देर तक हलधर अपने मोबाइल को पानी में ढूंढता रहा, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला. इसके वह वहीं पानी में बैठकर फूट फूट कर रोने लगा और फिर रोते हुए ही सिस्टम कोसने लगा.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.