Breaking
मौत के मुंह से लौटी मादा तेंदुआ, रतलाम से गंभीर हालत में लाई गई थी इंदौर जंगल में मोर का शिकार कर रहे दो शिकारी वन अमले ने पकड़े, 6 चकमा देकर हुए फरार... जब मौत के बाद बेटी की शादी में पक्षी बनकर पहुंचे पिता, सभी लोग हो गए हैरान... क्या सचमुच तीसरा विश्वयुद्ध होगा? पढ़ें, कहानी परमाणु बम की स्कूल में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप... कर्नाटक में सभी मुसलमानों को OBC आरक्षण! जानें क्या है आरोप और कैसे हुआ खुलासा हिंदू या मुस्लिम किसके पास कितनी संपत्ति, आंकड़ों से समझिए हकीकत दक्षिण या उत्तर भारत… कहां से हुई मंगलसूत्र की शुरुआत? सियासी घमासन के बीच जानिए इसका इतिहास 261 लोकसभा सीटों पर त्रिकोणीय फाइट, जिनसे तय होगा दिल्ली के सत्ता का सिंहासन लाल जोड़ा पहन हाथों में मेहंदी रचाए बैठी थी दुल्हन, मंडप था तैयार, तभी पता चला दूल्हा तो…

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं तो लोग ज्यादा मेहनत करें अपनी कमाई बढ़ाएं: बाबा रामदेव

Whats App

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से देश की आम जनता पर भारी मार पड़ी है। योग गुरु रामदेव ने इस मामले पर कहा कि लोगों को बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए अपनी आय बढ़ानी होगी, जिसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। करनाल में उन्होंने बुधवार को कहा, “मेरे जैसा संन्यासी भी कड़ी मेहनत कर सकता है। आम जनता को इस महंगाई से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। रामदेव ने कहा कि देश चलाने के लिए उनको टैक्स भी लेना पड़ा रहा है, अगर मैं संन्यासी होकर 18 घंटे काम कर सकता हूं तो लोगों को भी और मेहनत करनी चाहिए। दरअसल, बाबा से उनके पुराने बयान के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) सत्ता में आई तो ईंधन की कीमतें कम हो जाएंगी। करनाल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामदेव हेलीकॉप्टर से आए थे। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काम की भी तारीफ की। मालूम हो कि अब पेट्रोल-डीजल के जरिए अब रोज महंगाई का करंट लग रहा है। गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल ने 80-80 पैसे का झटका दिया है। आज पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन के नए रेट जारी किए तो जयपुर-अहमदाबाद से पटना और भोपाल से चेन्नई तक पेट्रोल 100 रुपये के पार चला गया। यहां  तक कि मुंबई में डीजल भी अब 100 रुपये से अधिक हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद 101.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस तरह 10 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 6.40 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, डीजल भी 6 रुपये 40 पैसे तक महंगा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.81 रुपये और डीजल के लिए 93.07 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।  इससे पहले 21 मार्च को राजधानी में पेट्रोल का दाम 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर था।

मौत के मुंह से लौटी मादा तेंदुआ, रतलाम से गंभीर हालत में लाई गई थी इंदौर     |     जंगल में मोर का शिकार कर रहे दो शिकारी वन अमले ने पकड़े, 6 चकमा देकर हुए फरार…     |     जब मौत के बाद बेटी की शादी में पक्षी बनकर पहुंचे पिता, सभी लोग हो गए हैरान…     |     क्या सचमुच तीसरा विश्वयुद्ध होगा? पढ़ें, कहानी परमाणु बम की     |     स्कूल में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप…     |     कर्नाटक में सभी मुसलमानों को OBC आरक्षण! जानें क्या है आरोप और कैसे हुआ खुलासा     |     हिंदू या मुस्लिम किसके पास कितनी संपत्ति, आंकड़ों से समझिए हकीकत     |     दक्षिण या उत्तर भारत… कहां से हुई मंगलसूत्र की शुरुआत? सियासी घमासन के बीच जानिए इसका इतिहास     |     261 लोकसभा सीटों पर त्रिकोणीय फाइट, जिनसे तय होगा दिल्ली के सत्ता का सिंहासन     |     लाल जोड़ा पहन हाथों में मेहंदी रचाए बैठी थी दुल्हन, मंडप था तैयार, तभी पता चला दूल्हा तो…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374