New Year
Breaking
पटना।एलिट संस्थान की प्रतियोगिता किसी संस्थान से नहीं, उन हजारों बच्चों से है. पूरी खबर के लिए लिंक ... गोपलगंज।बाइक लूट कांड के आरोपी को भोरे पुलिस ने कटेया से किया गिरफ्तार। गोपलगंज। पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा गया हथियार के साथ विशाल सिंह गैंग का शार्प शूटर सहनी , RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट, कार का शीशा तोड़कर बदमाश उड़ा ले गए कीमती सा...

गोपालगंज।सोमवार से चलेंगी दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन.

Whats App

हितेश वर्मा।
बैकुंठपुर। थावे-मशरख रेलखंड पर सोमवार से दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। छपरा कचहरी से थावे जंक्शन के बीच पैसेंजर स्पेशल के नाम से एक ही ट्रेन चार फेरे लगाएगी। कोरोना काल में उक्त ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। जिसे रेल प्रशासन ने फिर एक जून से चलाने का निर्देश दिया है।

योग दिवस पर आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

बैकुंठपुर। प्रखंड में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हकाम गांव में स्थित नेशनल जिम में ग्रामीणों को निशुल्क योगाभ्यास कराया जाएगा। दिघवा दुबौली डाक बंगला रोड में योगासन की तैयारी पूरी कर ली गई है। रेवतिथ बाजार में भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Whats App

बाढ़ पीड़ितों के बीच पॉलिथीन का वितरण शुरू

प्रखंड के बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सरकारी स्तर पर पॉलिथीन का का वितरण रविवार से शुरू कर दिया गया है। सीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित पकहां और शीतलपुर गांवों के बाढ़ पीड़ितों के बीच तत्काल आठ सौ पॉलीथिन शीट मुहैया कराई गई है। आवश्यकता पड़ने पर पॉलिथीन सीट की संख्या बढ़ाई जाएगी। जबकि बाढ़ से प्रभावित अन्य गांवों में सूची के आधार पर संबंधित पंचायतों के राजस्व कर्मचारी को पॉलिथीन सीट मुहैया कराई जा रही है।

दो जगहों पर कम्युनिटी किचन खोलने की तैयारी

बाढ़ प्रभावित गांवों में कम्युनिटी किचन चलाने की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। गम्हारी पंचायत के पकहां एवं शीतलपुर गांवों में रविवार की रात से बाढ़ पीड़ितों को सरकारी स्तर पर भोजन मुहैया कराया जाएगा। सीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि कम्युनिटी किचन चलाने के लिए राशन, बर्तन सहित अन्य आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी को शीघ्र कम्युनिटी किचन चलाने का निर्देश दिया गया है। फैजुल्लाहपुर, उसरी, बांसघाट मसूरिया, बंधौली बनौरा, प्यारेपुर सहित अन्य पंचायतों के बाढ़ पीड़ितों के लिए शीघ्र ही कम्युनिटी किचन चालू किया जाएगा। इसके लिए सरकारी स्तर पर स्थल चयन किया जा रहा है।

तटबंध पर कैंप कर रहे जिला प्रशासन के अधिकारी

गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि तथा निचले इलाके में बाढ़ की तबाही को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी तीसरे दिन भी तटबंध पर कैंप कर रहे थे। एसडीएम उपेंद्र पाल, डीसीएलआर विमल प्रसाद, एसडीपीओ नरेश पासवान, सीओ अरविंद कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी सत्तरघाट से लेकर प्यारेपुर तटबंध पर पेट्रोलिंग करते रहे। शनिवार की रात से रविवार की दोपहर तक बारिश के बीच अधिकारी तटबंध पर नजर रखे। अधिकारियों ने कहा कि गंडक नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आ रही है। अगले दो-तीन दिनों में निचले इलाके से बाढ़ का पानी उतर जाएगा। बाढ़ का पानी कम होने के बाद निचले हिस्से में बसे लोग अपने घर लौटने लगेंगे।

गंडक नदी के डिस्चार्ज लेबल में आंशिक वृद्धि

पश्चिमी चंपारण जिले के बाल्मीकिनगर बराज से रविवार की दोपहर तक गंडक नदी के डाउनस्ट्रीम में 119800 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि शनिवार की अपेक्षा डिस्चार्ज लेबल में आंशिक रूप से वृद्धि हुई है। शनिवार की रात से रविवार की दोपहर तक जिले के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में हुई बारिश से नदी के जलस्तर में आंशिक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि नेपाल में बारिश कम होने के कारण बराज से डिस्चार्ज लेबल में भी कमी आ रही है। डिस्चार्ज कम होने से बाढ़ के पानी में भी धीरे-धीरे कमी आ रही है।

खतरे के निशान से ऊपर है नदी का जलस्तर

बैकुंठपुर। गंडक नदी का जलस्तर रविवार को भी खतरे के निशान से ऊपर बताया गया। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता ओमप्रकाश ने बताया कि मटियारी मीटर गेज पर नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान से 94 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया ‌ नदी के जलस्तर में तेजी से गिरावट आ रही है।

बैकुंठपुर में बाढ़ के पानी में दो घर गिरे

बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के आशा खैरा गांव में बाढ़ के पानी से दो लोगों का घर गिर गया। गांव के रामचंद्र मुखिया तथा जयलाल मुखिया की झोपड़ीनुमा घर तेज धार में बह गया। घर बहने के बाद पीड़ित परिवार सारण तटबंध पर रहने को विवश हैं। परिजनों ने प्रशासन से तत्काल राहत की गुहार लगाई है।

आरटीपीसीआर जांच के लिए सौ लोगों का लिया गया सैंपल

बैकुंठपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को कोविड‌ जांच के लिए एक सौ लोगों का सैंपल लिया गया। हेल्थ मैनेजर अखिलेश कुमार दुबे ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब टेक्नीशियन कुमार दीपक एवं राजन कुमार सिंह ने सैंपल एकत्रित किया। एकत्रित किए गए सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है।

चार केंद्रों पर 225 लोगों का टीकाकरण

बैकुंठपुर। प्रखंड के चार केंद्रों पर रविवार को 225 लोगों का टीकाकरण किया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित चार केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक के लोगों टीकाकरण कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किया गया।

गोपलगंज।बाइक लूट कांड के आरोपी को भोरे पुलिस ने कटेया से किया गिरफ्तार।     |     गोपलगंज। पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा गया हथियार के साथ विशाल सिंह गैंग का शार्प शूटर सहनी ,     |     RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम     |     कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई     |     मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन     |     नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट     |     निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल     |     ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज     |     पटना।एलिट संस्थान की प्रतियोगिता किसी संस्थान से नहीं, उन हजारों बच्चों से है. पूरी खबर के लिए लिंक को क्लिक करें..     |     दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट, कार का शीशा तोड़कर बदमाश उड़ा ले गए कीमती सामान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374