Breaking
चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार यूं मिले दिल से दिल... पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट

सीतामढ़ी ।गैंगवार में चौकीदार के पुत्र की गोली मार कर हत्या,जांच में जुटी पुलिस।

Whats App

 

शाहिद रेज़ा

बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है। जहाँ गैंगवार में महिला थाना में कार्यरत चौकीदार के पुत्र की गोली मार हत्या कर दी गई है। घटना जिले के बेला थाना क्षेत्र के परसा मोड़ की बताई जा रही है। जहां अज्ञात अपराधियो द्वारा कन्हौली थाना क्षेत्र के विसनपुर आधार वार्ड नं 08 निवासी शिवजी महतो (चौकीदार) के 35 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार की गोली मार हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार युवक दिल्ली में सिक्सा चलाने का कार्य करता था। विगत कुछ दिन पहले ही सुरेंद्र अपने घर आया था। जहां से आज दोपहर बस का टिकट बनाने भुतही जा रहा था। जिस दौरान अज्ञात अपराधी द्वारा गोली मार उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल घटना के बारे में परिजन कुछ भी नही बता रहे है।
इधर सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि घटना बेला परसा मोड़ के समीप की है। युवक को गोली मारने का मामला सोनबरसा थाना में रिपोर्ट हुआ है। व्यक्ति कन्हौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है, परन्तु अपने संबंधी के यहां सोनबरसा थानान्तर्गत ईनरवा गांव में रहता था। वही एसपी ने बताया कि व्यक्ति लूट और अन्य कांड में पूर्व में जेल गया है। प्रारम्भिक छानबीन में आपसी गैंगवार के कारण गोली चलाने की बात लग रही है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी     |     सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज     |     थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश     |     प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा     |     कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा     |     नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार     |     यूं मिले दिल से दिल… पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी     |     मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला     |     शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार     |     दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374