Local & National News in Hindi

अखिलेश ने लिया दरवेश के अंतिम संस्कार में भाग, कहा- UP में लोगों को सीखना होगा सुरक्षित रहना

0 121

लखनऊ\एटा: उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या की भर्त्सना करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि योगी सरकार से न्याय की उम्मीद बेमानी है और राज्य के लोगों को अपनी सुरक्षा के बारे में खुद सोचना होगा।

दरवेश यादव के अंतिम संस्कार में भाग लेने आए सपा अध्यक्ष ने कहा कि कचहरी में वकील के चैम्बर में हत्या इतनी बड़ी घटना है कि इसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता। कल जब मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था पर बैठक कर रहे थे उस समय अपराधी अपराध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार से न्याय की उम्मीद बेमानी है। इस जघन्य हत्याकांड की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए।

अखिलेश ने कहा कि चुनाव के बाद चिन्हित करके सपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही हैं। हम एक सूची राज्यपाल को देंगे जिनकी हत्या हुई हैं। सरकार परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता दे। इस हत्याकांड में पुलिस की भूमिका की भी जांच हो। उन्होंने राज्यपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए सरकार पर संदेह जताया कि सपा कार्यकर्ताओं की हत्या में पुलिस तो शामिल नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !