मुरैना: पोरसा जनपद पंचायत में पदस्थ बाबू सतीश गोले अपने ही विभाग के रिटायर कर्मचारी से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने पकड़ा है। बाबू सतीश गोले जून महीने में रिटायर सहायक लेखाधिकारी तेजनारायण नवरिया से अर्जित अवकाशों का भुगतान करने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
इस बात की शिकायत कर्मचारी ने लोकायुक्त से की थी। मामले की पुष्टि होने पर गुरूवार को लोकायुक्त टीम ने बाबू सतीश गोले को पकड़ लिया। जिसकी कार्रवाई टीम पोरसा थाने में कर रही है। तेज नारायण के मुताबिक उससे 10 हजार रुपये पूर्व में लिए जा चुके थे। आपको बता दें कि कुल 30 हजार रुपये मांगे गए थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.